Anushka Sharma And Virat Kohli Baby's Name: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने बेटी के साथ फोटो की शेयर, इंस्टाग्राम पर बताया नाम
अनुष्का ने इंस्टाग्राम पर विराट और बेटी के साथ एक लेटेस्ट फोटो शेयर की है. इस लेटेस्ट फोटो में परिवार की खुशी देखते ही बन रही है. जिसके बाद अनुष्का ने एक लंबा चौड़ा पोस्ट लिखकर सभी को बताया कि उनके घर आई नन्ही परी का नाम वमिका रखा गया है.
विराट कोहली (Virat Kohli) और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने अपनी बेटी के नाम का खुलासा कर दिया है. अनुष्का ने इंस्टाग्राम पर एक लम्बा चौड़ा पोस्ट करते हुए बताया कि उनकी बेटी का नाम वमिका (Vamika) है. दरअसल पिछले महीने जब विराट और अनुष्का के घर नन्ही परी आई तो दोनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. जिसके बाद विराट ने खुद ही सोशल मीडिया के जरिए सभी को बताया कि वह पिता बन चुके हैं और उनके घर एक नन्ही परी आई है. जिसके बाद खबरों का बाजार गर्म हो गया था. हालांकि इस दौरान विराट ने सभी से अपनी प्राइवेसी में दखल ना डालने की अपील की थी. जिसके बाद अब अनुष्का ने लंबा चौड़ा पोस्ट लिखकर सभी को अपनी बेटी का नाम बताया है.
अनुष्का ने इंस्टाग्राम पर विराट और बेटी के साथ एक पहली फोटो शेयर की है. इस लेटेस्ट फोटो में परिवार की खुशी देखते ही बन रही है. जिसके बाद अनुष्का ने एक लंबा चौड़ा पोस्ट लिखकर सभी को बताया कि उनके घर आई नन्ही परी का नाम वमिका रखा गया है.
View this post on Instagram
आपको बता दे कि 11 जनवरी को अनुष्का मां बनी थी. अनुष्का की प्रेगेंसी के चलते विराट कोहली ने ऑस्ट्रलिया दौरा बीच में छोड़ दिया था. उन्होंने इसके लिए पहले छुट्टी ले रखी थी. विराट के लौटने के बाद टीम इंडिया ने शानदार गेम दिखाया था और ऑस्ट्रलिया को 2-1 से मात दी.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 01, 2021 11:53 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

