बॉलीवुड

एंजियोप्लास्टी सर्जरी के बाद ऐसे दिखने लगे हैं Anurag Kashyap? बेटी Aaliyah Kashyap ने शेयर की Photo

बॉलीवुड के जानेमाने फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप ने हाल ही में अपनी एंजियोप्लास्टी कराई थी जिसके बाद अब उनकी लेटेस्ट फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. इस फोटो में वो काफी अलग और अपने बॉल्ड लुक में नजर आ रहे हैं.

एंजियोप्लास्टी सर्जरी के बाद ऐसे दिखने लगे हैं Anurag Kashyap? बेटी Aaliyah Kashyap ने शेयर की Photo
अनुराग कश्यप (Photo Credits: Instagram)

Anurag Kashyap New Look: बॉलीवुड के जानेमाने फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) ने हाल ही में अपनी एंजियोप्लास्टी कराई थी जिसके बाद अब उनकी लेटेस्ट फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. इस फोटो में वो काफी अलग और अपने बॉल्ड लुक में नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर इस तस्वीर को काफी अटेंशन मिल रहा है और लोग इसे लेकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

अनुराग की इस फोटो को उनकी बेटी आलिया कश्यप ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है. बताया जा रहा है कि ये निर्देशक का नया अवतार है हालांकि फोटो को देखकर मालूम होता है कि ये स्नैपचैट फिल्टर द्वारा बनाया गया है. हाल ही में अनुराग के प्रवक्ता ने इस खबर की पुष्टि करते हुए बताया मीडिया से बताया था कि निर्देशक को हार्ट में ब्लॉकएज के चलते एंजियोप्लास्टी (Angioplasty) करानी पड़ी थी. उनकी सेहत में अब सुधार देखने को मिल रहा है.

आलिया कश्यप ने शेयर की पिता अनुराग कश्यप की फोटो (Photo Credits: Instagram)

मीडिया में खबर थी कि अनुराग को छाती में दर्द के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वहां जांच के बाद पता चला कि उनके हार्ट में ब्लॉकएज है और उन्हें फौरन सर्जरी करानी होगी. एंजियोप्लास्टी के बाद अब उन्हें डॉक्टरों ने आराम करने की सलाह दी है. अब अनुराग जल्दस्वस्थ होकर शूटिंग सेट पर लौटने की प्रतीक्षा में हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on May 31, 2021 08:53 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).