अनुपम खेर मानते हैं इस अभिनेता को बेहतरीन कलाकार
अनुपम ने गोविंदा से लंदन में मुलाकात की और सोशल मीडिया पर इसकी एक फोटोग्राफ शेयर की.
मुंबई: प्रसिद्ध अभिनेता अनुपम खेर ने कहा कि अभिनेता गोविंदा उनके पसंदीदा कलाकार हैं. अनुपम ने गोविंदा से लंदन में मुलाकात की और सोशल मीडिया पर इसकी एक फोटोग्राफ शेयर की.
अनुपम ने फोटोग्राफ के कैप्शन में लिखा, "लंदन में मेरे पसंदीदा अभिनेता से मिलना शानदार रहा. एक और केवल एक गोविंदा! मैंने इनके साथ कई फिल्में की हैं. 'शोला और शबनम' और 'हसीना मान जाएगी' मेरी पसंदीदा फिल्में हैं. इनके जैसा कोई नहीं है जो इनकी सहजता की बराबरी कर सके. हीरो नंबर वन, बेहतरीन कलाकार, महान डांसर."
It was wonderful to bump into one of my favourite actors in London. The One & only #Govinda! I have done number of films with him. #SholaAurShabnam & #HasinaMaanJayegi are two of my favourites. There is no one who can match his spontaneity.😎 #HeroNo1 #SuperbActor #GreatDancer pic.twitter.com/UWl7Wx3Y0q
— Anupam Kher (@AnupamPKher) June 11, 2018

दोनों अभिनेताओं ने 'बड़े मियां छोटे मियां', 'आंटी नंबर वन', 'दीवाना मस्ताना', 'हत्या' जैसी फिल्मों में भी साथ काम किया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 11, 2018 03:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

