Anup Jalota-Jasleen Matharu Hot Photo: अनूप जलोटा-जसलीन मथारू बने रैपर, हॉट अंदाज में एक्ट्रेस संग भजन सम्राट की फोटो हुई Viral
भजन सम्राट अनूप जलोटा और जसलीन मथारू इन दिनों मीडिया में चर्चा का विषय बने हुए हैं. हाल ही में इंटरनेट पर उनकी एक फोटो वायरल हुई थी जिसमें वो और जसलीन शादीशुदा जोड़े की तरह एक साथ सजेधजे बैठे नजर आए थे. अब इंटरनेट पर आई लेटेस्ट फोटो में हॉट अंदाज में तैयार हुईं जसलीन अनूप के साथ पोज करती हुई नजर आईं.
Anup Jalota-Jasleen Matharu Hot Photo: भजन सम्राट अनूप जलोटा और जसलीन मथारू इन दिनों मीडिया में चर्चा का विषय बने हुए हैं. हाल ही में इंटरनेट पर उनकी एक फोटो वायरल (Viral) हुई थी जिसमें वो और जसलीन शादीशुदा जोड़े की तरह एक साथ सजेधजे बैठे नजर आए थे. अब इंटरनेट पर आई लेटेस्ट फोटो में हॉट अंदाज में तैयार हुईं जसलीन अनूप के साथ पोज करती हुई नजर आईं. फोटो में अनूप भी किसी रॉकस्टार से कम नहीं लग रहे थे. इस फोटो को पोस्ट करते हुए अनूप ने बताया कि वो और जसलीन रैपर बने हैं और उन्होंने अभी एक रैप सॉन्ग के लिए शूट किया है.
अनूप ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए लिखा, "वो मेरी स्टूडेंट है' की शूटिंग एक रैप सॉन्ग के साथ पूरी की. अब मेरे साथ डांस करने को तैयार हो जाइए." अनूप ने दो फोटोज शेयर की है जिसमें पहली तस्वीर में वो गले में सोने की चैन पहने हॉट स्टाइल में नजर आ रहीं जसलीन के साथ पोज करते दिखे. वहीं दूसरी फोटो में वो कुर्सी पर बैठे अपने कलाकारों के साथ स्टाइलिश अंदाज में पोज करते नजर आए.
हालांकि उनकी इस तस्वीर को देखने के बाद लोग उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं और उनपर सवाल उठा रहे हैं. एक यूजर ने कहा कि इस तरह की हरकतों से अनूप स्वयं ही अपनी छवि खराब कर रहे हैं और लोगों के बीच उनकी चाह भी जल्द ही घटती नजर आएगी.
आपको बता दें कि अनूप और जसलीन अपनी आनेवाली फिल्म 'वो मेरी स्टूडेंट है' की शूटिंग कर रहे हैं जिसके सेट से वो कई मजेदार फोटोज अपने फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं. बताते चलें कि जसलीन मथारू ने 'बिग बॉस 12' में अनूप जलोटा के साथ बतौर जोड़ी एंट्री की थी. शो से एग्जिट होने के बाद अनूप ने कहा था कि जसलीन उनकी बेटी जैसी हैं और उनके बीच का रिश्ता बेहद पवित्र है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 14, 2020 09:39 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

