बॉलीवुड

Anup Jalota को दोबरा हुआ प्यार, Jasleen Matharu संग रोमांटिक Video शेयर कर कहा- दिन मेरे बदल गए

भजन सम्राट अनूप जलोटा इन दिनों जसलीन मथारू के साथ अपनी आनेवाली फिल्म 'वो मेरी स्टूडेंट है' को लेकर काफी चर्चा में हैं. हाल ही में जसलीन ने अपनी इस फिल्म का टीजर सोशल मीडिया पर शेयर किया था जिसने फैंस का काफी ध्यान भी आकर्षित किया.

Anup Jalota को दोबरा हुआ प्यार, Jasleen Matharu संग रोमांटिक Video शेयर कर कहा- दिन मेरे बदल गए
जसलीन मथारू और अनूप जलोटा (Photo Credits: Instagram)

भजन सम्राट अनूप जलोटा इन दिनों जसलीन मथारू के साथ अपनी आनेवाली फिल्म 'वो मेरी स्टूडेंट है' को लेकर काफी चर्चा में हैं. हाल ही में जसलीन ने अपनी इस फिल्म का टीजर सोशल मीडिया पर शेयर किया था जिसने फैंस का काफी ध्यान भी आकर्षित किया. आज अनूप और जसलीन का लेटेस्ट वीडियो सामने आया है जिसमें बहाना सिंगर अपनी स्टूडेंट के लिए रोमांटिक गाना गाते दिखाई दे रहे हैं.

जसलीन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें अनूप फिल्म 'वो मेरी स्टूडेंट है' से अपने सॉन्ग 'दिन मेरे बदल गए' को गाते दिखाई दे रहे हैं. इस वीडियो में वो अनूप जसलीन के पास बैठकर उन्हें अपने गीत से खुश करते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो को पोस्ट करते हुए जसलीं ने अनूप को भी टैग किया है.

ये भी पढ़ें: VIDEO: Jasleen Matharu के साथ फ्लर्ट करते दिखे Anup Jalota, फिल्म ‘Wo Meri Student Hai’ का रोमांचक टीजर हुआ रिलीज

बता दें कि अनूप जलोट और जसलीन मथारू पिछले काफी समय से अपनी फिल्म 'वो मेरी स्टूडेंट है' की शूटिंग कर रहे हैं. फिल्म के टीजर में अनूप एक शादीशुदा व्यक्ति के रोल में नजर आए थे और जसलीन उनकी गर्लफ्रेंड के रोल में नजर आईं. फिल्म के टीजर ने इंटरनेट पर काफी सुर्खियां भी बटोरी.

सलमान खान के टीवी शो 'बिग बॉस 12' में अनूप जलोटा उअर जसलीन मथारू ने जोड़ी के रूप में एंट्री की थी. जसलीन ने अनुप को अपना बॉयफ्रेंड बताया था जिसके चलते भजन सम्राट को काफी नकारात्मकताओं का भी सामना करना पड़ा. बाद में शो से बाहर आने के बाद अनूप ने मीडिया से खा था कि जसलीन केवल उनकी स्टूडेंट हैं और उनके रिश्ते बेहद पवित्र हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 30, 2021 05:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).