Sushant Singh Rajput को म्यूजिक ट्रिब्यूट देंगी Ankita Lokhande, कहा- ये सबसे मुश्किल काम होगा
सुशांत के अचानक चले जाने से उनकी पूर्व गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे भी शोक में थी. आज सुशांत को गए हुए पांच महीने से भी ज्यादा समय गुजर गया हैं. अंकिता ने सोशल मीडिया पर अपना डांस वीडियो शेयर किया हैं जिसमें एक्ट्रेस अपने परफॉर्मेंस के जरिए सुशांत सिंह राजपूत को श्रद्धांजली देगी.
यह साल बॉलीवुड के लिए काफी दर्दनाक साबित हुआ. साल की शुरुआत में दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor), सरोज खान (Saroj Khan), इरफान खान (Irrfan Khan) जैसे कलाकारों को इंडस्ट्री ने हमेशा के लिए खो दिया. उनके शोक से उभरे ही नहीं थे तो इंडस्ट्री को एक और झटका मिला बॉलीवुड के हुनहार अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) ने महज 34 की आयु में दुनिया को अलविदा कह दिया. सुशांत की अचानक हुई मौत से उनके परिजनों, दोस्त और चाहनेवालों को गहरा सदमा लगा. आज भी उनके फैंस ने उनकी फोटोज और वीडियो शेयर कर सुशांत को अपने दिल में ज़िंदा रखा हैं. सुशांत के अचानक चले जाने से उनकी पूर्व गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) भी शोक में थी. आज सुशांत को गए हुए पांच महीने से भी ज्यादा समय गुजर गया हैं. अंकिता ने सोशल मीडिया पर अपना डांस वीडियो शेयर किया हैं जिसमें एक्ट्रेस अपने परफॉर्मेंस के जरिए सुशांत सिंह राजपूत को श्रद्धांजली देगी.
अंकिता लोखंडे जी सिने अवॉर्ड्स में परफॉर्मेंस करनेवाली हैं. अंकिता अपने परफॉर्मेंस के जरिए दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को ट्रिब्यूट देंगी. अंकिता नेहा कक्कर का गाना 'तारों के शहर' पर प्रैक्टिस करती नजर आ रही हैं. अंकिता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रिहर्सल का वीडियो शेयर किया हैं. साथ इमोशनल कैप्शन देते हुए लिखा, "इस समय, काफी अलग और मुश्किल है परफॉर्म करना. मेरी तरफ से आपके लिए. यह काफी दर्दनाक है." अंकिता की यह इमोशनल पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. सुशांत के फैंस कमेंट्स कर अंकिता की तारीफ़ कर रहे हैं. अंकिता के इस पोस्ट पर अब तक 1 लाख से भी ज्यादा लोगों ने पसंद किया हैं. यह भी पढ़े: #Plant4SSR के तहत सुशांत सिह राजपूत की याद में अंकिता लोखंडे ने किया पौधारोपण
View this post on Instagram
बता दें कि अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह राजपूत ने एकता कपूर का पोप्युलर शो 'पवित्र रिश्ता' में एक साथ नजर आए थे. इस शो के दरमियान सुशांत और अंकिता के बीच प्यार हुआ. यह दोनों 2016 में शादी रचनेवाले थे लेकिन किसी वजह से दोनों के रास्ते अलग हो गए.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 29, 2020 05:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

