बॉलीवुड

Sonam Kapoor Wedding : अपनी बेटी के संगीत में इस अभिनेत्री संग जमकर नाचे अनिल कपूर

सोमवार को सोनम की संगीत सेरेमनी मुंबई के होटल में बड़ी धूम-धाम से मनाई गई. इस मौके पर उनके परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त जश्न मानते नजर आए.

Sonam Kapoor Wedding : अपनी बेटी के संगीत में इस अभिनेत्री संग जमकर नाचे अनिल कपूर
बेटी की संगीत सेरेमनी में जमकर नाचे अनिल कपूर(Photo Credits: Yogen Shah & Sonamkishaadi/Instagram)

मुंबई: आज सोनम कपूर अपने बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं. अनिल कपूर के घर शादी के जश्न का आगाज 6 मई से ही हो गया था. रविवार शाम उनके घर सोनम के मेहंदी फंक्शन का आयोजन किया गया था. सोमवार को सोनम की संगीत सेरेमनी मुंबई के एक होटल में बड़ी धूम-धाम से मनाई गई. इस मौके पर उनके परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त जश्न मानते नजर आए.

सोशल मीडिया पर सोनम के संगीत के कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं. एक वीडियो में उनके पिता अनिल कपूर भांगड़ा करते नजर आ रहे हैं.अपनी बेटी की शादी की खुशी साफ उनके चेहरे पर झलक रही है. दूसरे वीडियो में अनिल कपूर के साथ सोनम के चाचा संजय कपूर,निर्माता-निर्देशक करण जौहर और अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी को भी डांस करते हुए देखा जा सकता है. इस खास सेलिब्रेशन में फेमस पंजाबी सिंगर सुखबीर गाना गाने के लिए मौजूद थे. एक और वीडियो में सोनम अपनी खास दोस्त जैकलीन फर्नांडिस के साथ उनके गाने 'चिट्टियां कलाइयां' पर डांस कर रही हैं.

संगीत के फंक्शन में कपूर परिवार से बोनी कपूर, जाह्नवी, खुशी, अर्जुन,अनशुला और संजय कपूर मौजूद थे. अगर करीबी दोस्तों की बात करें तो शिल्पा शेट्टी,रानी मुखर्जी, कैटरीना कैफ, करण जोहर रेखा और जैकलीन फर्नांडिस इस सेरेमनी का हिस्सा बने. 8 मई को सुबह 11 बजे सोनम कपूर और आनंद आहूजा शादी के पवित्र बंधन में बंध जाएंगे और आज शाम को ही उनके वेडिंग रिसेप्शन का आयोजन मुंबई के द लीला होटल में किया गया है. बॉलीवुड की बड़ी से बड़ी हस्तियां इस ग्रैंड सेलिब्रेशन का हिस्सा बनेगी.

(The above story first appeared on LatestLY on May 08, 2018 09:59 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).