बॉलीवुड

एक बाल कलाकार के तौर पर अनीस बज्मी ने किया था 'नसीब' में काम, ट्विटर पर शेयर की तस्वीर

निर्देशक अनीस बज्मी ने एक पुरानी तस्वीर को साझा कर इस बात का खुलासा किया है कि उन्होंने साल 1981 में आई फिल्म 'नसीब' में एक बाल कलाकार के तौर पर काम किया है. अनीस ने ट्विटर पर 'नसीब' के सेट की एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर साझा की जिसमें अभिनेता अमजद खान भी नजर आ रहे हैं. अनीस फिलहाल 'पागलपंती' की शूटिंग में व्यस्त हैं. यह एक मल्टीस्टारर फिल्म है.

एक बाल कलाकार के तौर पर अनीस बज्मी ने किया था 'नसीब' में काम, ट्विटर पर शेयर की तस्वीर
अनीस बज्मी (Photo Credits: IANS/Twitter)

मुंबई : निर्देशक अनीस बज्मी (Anees Bazmee) ने एक पुरानी तस्वीर को साझा कर इस बात का खुलासा किया है कि उन्होंने साल 1981 में आई फिल्म 'नसीब' में एक बाल कलाकार के तौर पर काम किया है. 'प्यार तो होना ही था', 'वेलकम', 'सिंह इज किंग', 'रेडी' और 'मुबारकां' जैसी फिल्मों का निर्देशन करने वाले अनीस ने गुरुवार को ट्विटर पर 'नसीब' के सेट की एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर साझा की जिसमें अभिनेता अमजद खान भी नजर आ रहे हैं.

तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा, "सालों से एक लेखक और एक निर्देशक दोनों के तौर पर इंडस्ट्री के सर्वश्रेष्ठ के साथ काम करने में मैं काफी सौभाग्यशाली रहा हूं. लेकिन क्या आपको पता है कि मैं एक बाल कलाकार भी था? फिल्म 'नसीब' से अमजद खान साहब के साथ ली गई एक बेहतरीन तस्वीर."

यह भी पढ़ें : निर्देशक अनीस बज्मी ऐक्टिंग स्कूल में देंगे मास्टर क्लास

अनीस फिलहाल 'पागलपंती' की शूटिंग में व्यस्त हैं जिसमें अनिल कपूर (Anil Kapoor), जॉन अब्राहम (John Abraham), इलियाना डिक्रूज (Ileana D'Cruz), अरशद वारसी और कृति खरबंदा जैसे कलाकार हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 13, 2019 03:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).