Ananya Panday ने Shah Rukh Khan के साथ शेयर की तस्वीर, सोशल मीडिया पर हुई वायरल (View Pics)
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ खास तस्वीरें शेयर की हैं, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं.
Ananya Panday Shares Picture with Shah Rukh Khan: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ खास तस्वीरें शेयर की हैं, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं. इन तस्वीरों में सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है उस तस्वीर की, जिसमें अनन्या पांडे शाहरुख खान के साथ पोज देते नजर आ रही हैं.तस्वीर में अनन्या ने गोल्डन आउटफिट पहना हुआ है, जो बेहद स्टाइलिश दिख रहा है. Ananya Panday ने ट्रांसपेरेंट साड़ी में बिखेरा जलवा, एक्ट्रेस की हॉटनेस ने फैंस का धड़काया दिल (View Pics)
लाइट मेकअप और खास अंदाज में बंधे बालों ने अनन्या पांडे की खूबसूरती को और निखार दिया है. वहीं, शाहरुख खान ब्लैक सूट में हमेशा की तरह हैंडसम लग रहे हैं. फैंस इस तस्वीर को लेकर काफी उत्साहित हैं और इसे खूब पसंद कर रहे हैं.अन्य तस्वीरों में अनन्या अकेले पोज देते हुए नजर आ रही हैं, जिसमें उनका ग्लैमरस लुक साफ झलक रहा है.
अनन्या पांडे ने शाहरुख खान के साथ शेयर की तस्वीर:
View this post on Instagram
ये सभी तस्वीरें हाल ही में आयोजित IIFA अवार्ड्स के दूसरे दिन की हैं, जहां बॉलीवुड के कई सितारे अपने शानदार लुक्स से महफिल में चार चांद लगाते दिखे. अनन्या की इस पोस्ट पर फैंस के साथ-साथ सेलेब्स की भी प्रतिक्रिया आ रही है, और तस्वीरें तेजी से इंटरनेट पर छा गई हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 30, 2024 09:41 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

