इटली में छुट्टियां मना रही हैं एमी जैकसन, देखें ये बेहद खूबसूरत तस्वीर

बॉलीवुड एक्ट्रेस एमी जैकसन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वह समय-समय पर तस्वीरें शेयर कर फैन्स को खुद से जुड़ी अपडेट भी देती रहती हैं. इन दिनों वह इटली में छुट्टियां मना रही हैं. उन्होंने अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है. फोटो में उनका बेबी बंप भी देखा जा सकता है.

एमी जैक्सन (Photo Credits: Instagram)

बॉलीवुड एक्ट्रेस एमी जैकसन (Amy Jackson) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वह समय-समय पर तस्वीरें शेयर कर फैन्स को खुद से जुड़ी अपडेट भी देती रहती हैं. इन दिनों वह इटली में छुट्टियां मना रही हैं. उन्होंने अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है. फोटो में उनका बेबी बंप भी देखा जा सकता है. एमी इस फोटो में बेहद सुंदर लग रही हैं. फैन्स भी इस तस्वीर को बेहद पसंद कर रहे हैं. अभी तक इस तस्वीर पर 2, 00, 000 से भी ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं.

एमी ने फोटो को शेयर करते हुए लिखा था कि, "पिछले नौ महीनों में यह शिशु इतने सारे जगहों पर जा चुका है जितना मैं  अपने पहले नौ सालों में नहीं गई थी." बता दें कि एमी ने सोशल मीडिया पर ही अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी. आप भी एक नजर डालिए इस फोटो पर:-

यह भी पढ़ें:- बॉलीवुड एक्ट्रेस एमी जैक्सन शादी से पहले बनने जा रही हैं मां, सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर जताई खुशी

आपको बता दें कि एमी जैक्सन आखिरी बार रजनीकांत स्टारर फिल्म '2.0' में नजर आई थी. इस फिल्म में अक्षय कुमार ने विलेन की भूमिका निभाई थी. शंकर ने फिल्म का निर्देशन किया था. इसके अलावा एमी को 'एक दीवाना था', 'सिंह इज ब्लिंग' और 'फ्रीकी अली' जैसी फिल्मों में भी देखा जा चुका है.

 

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Italy, T20 World Cup 2026 29th Match Scorecard: कोलकाता में इंग्लैंड ने इटली को 24 से रौंदा, सैम करन और जेमी ओवरटन ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें ENG बनाम ITA मैच का स्कोरकार्ड

England vs Italy, T20 World Cup 2026 29th Match Scorecard: कोलकाता में इंग्लैंड ने इटली को दिया 203 रनों का लक्ष्य, विल जैक ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Italy, T20 World Cup 2026 29th Match Live Score Update: कोलकाता में इंग्लैंड बनाम इटली के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Italy, T20 World Cup 2026 29th Match Live Toss And Scorecard: कोलकाता में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\