बॉलीवुड

बॉलीवुड एक्ट्रेस एमी जैक्सन शादी से पहले बनने जा रही हैं मां, सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर जताई खुशी

बॉलीवुड एक्ट्रेस एमी जैकसन (Amy Jackson) ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर कर फैन्स को खुशखबरी दी है. उन्होंने अपने मंगेतर जॉर्ज पानायिटू के साथ एक तस्वीर पोस्ट की है. फोटो में जॉर्ज एमी के माथे पर किस करते हुए नजर आ रहे

बॉलीवुड एक्ट्रेस एमी जैक्सन शादी से पहले बनने जा रही हैं मां, सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर जताई खुशी
एमी जैक्सन मां बनने जा रही हैं (Photo Credits: Instagram)

बॉलीवुड एक्ट्रेस एमी जैकसन (Amy Jackson) ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर कर फैन्स को खुशखबरी दी है. उन्होंने अपने मंगेतर जॉर्ज पानायिटू (George Panayiotou) के साथ एक तस्वीर पोस्ट की है. फोटो में जॉर्ज एमी के माथे पर किस करते हुए नजर आ रहे हैं. साथ ही तस्वीर में एक्ट्रेस का बेबी बंप भी दिख रहा है. जी हां, एमी मां बनने वाली हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि, "मै बहुत समय से यह बात बताना चाहती थी. आज मदर्स डे है और इससे बेहतर अवसर नहीं हो सकता है. मैं तुम्हें दुनिया में सबसे ज्यादा प्यार करती हूं. यह प्यार बिल्कुल सच्चा है." बता दें कि यू.के में आज मदर्स डे मनाया जा रहा है और इसलिए एमी ने आज यह तस्वीर पोस्ट की है.

एमी ने यह भी लिखा कि, "अब हमसे हमारी छोटी लिब्रा से मिलने का और इंतजार नही हो रहा है. " इस खबर के बारे में जानकर फैन्स काफी खुश है. वे एमी को सोशल मीडिया पर बधाइयां दे रहे हैं. साथ ही कई सितारों ने भी एक्ट्रेस को शुभकामनाएं दी हैं.

यह भी पढ़ें:-  एमी जैक्सन के मंगेतर जा चुके हैं जेल, साल के पहले दिन की थी सगाई

आपको बता दें कि एमी ने फिल्म 'एक दीवाना था' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था. इस फिल्म में उनके साथ प्रतीक बब्बर भी अहम भूमिका में थे. इसके बाद एमी को 'सिंह इस ब्लिंग' और '2.0' जैसी कई फिल्मों में भी देखा गया. एमी अपने ग्लैमरस अंदाज की वजह से दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 31, 2019 02:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).