एमी जैक्सन के मंगेतर जा चुके हैं जेल, साल के पहले दिन की थी सगाई
पिछला वर्ष जैसे शादियों का सीजन रहा. कई बड़ी हस्तिया शादी के पवित्र बंधन में बंधे. इस नए साल की शुरुआत के पहले ही दिन अभिनेत्री एमी जैक्सन (Amy Jackson) ने अपने बॉयफ्रेंड जॉर्ज पानायियोटौ (George Panayiotou) से सगाई कर ली...
पिछला वर्ष जैसे शादियों का सीजन रहा. कई बड़ी हस्तिया शादी के पवित्र बंधन में बंधे. इस नए साल की शुरुआत के पहले ही दिन अभिनेत्री एमी जैक्सन (Amy Jackson) ने अपने बॉयफ्रेंड जॉर्ज पानायियोटौ (George Panayiotou) से सगाई कर ली. इन दोनों ने एक दूसरे को लगभग 3 साल तक डेट किया. एमी और जॉर्ज की मुलाकात लंदन (Landon) में 2015 में हुई थी. दोनों की दोस्ती एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी और धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई. एमी जैक्सन इससे पहले बॉलीवुड एक्टर प्रतिक बब्बर (Prateik Babbar) को डेट कर चुकी हैं.
एमी ने मंगेतर जॉर्ज के साथ इंस्टाग्राम (Instagram) पर तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन दिया कि '1 जनवरी 2019, जिंदगी में नए एडवेंचर की शुरुआत. आई लव यू. मुझे दुनिया की सबसे खुबसूरत लड़की बनाने के लिए शुक्रिया.' एमी के फिंगर रिंग में एक हीरे की अंगूठी भी नजर आ रही हैं.
बता दें कि एमी जैक्सन ने मंगेतर जॉर्ज UK के अमीर लोगो में से एक हैं. जॉर्ज पानायियोटौ ब्रिटिश प्रोपर्टी डेवलपर्स एंड्रस पानायियोटौ (Andreas Panayiotou) के बेटे हैं. जॉर्ज अपने एबिलिटी ग्रुप (Ability Group) के हेड भी हैं, 2004 में उन्होंने यह ग्रुप जॉइन किया था. उस समय वह केवल 4 साल के थे. जॉर्ज पानायियोटौ को एक पुलिस कर्मी पर हमला करने के जुर्म में 6 महीने की जेल और 18 महीने के लिए बर्खास्त भी किया जा चुका हैं. जॉर्ज के पिता का नेट वर्थ 3600 करोड़ से भी जाया है. जॉर्ज का अपना एक नाईट क्लब भी है.
यह भी पढ़ें: 2.0 Box Office Report : रजनीकांत-अक्षय की फिल्मे ने तोड़ा शाहरुख और आमिर का रिकॉर्ड, 4 दिन में कमाए इतने करोड़
अभिनेत्री के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में नजर आ चुकी हैं. एमी ने हाल ही में रजनीकांत (Rajinikanth) स्टारर फिल्म 2.0 में भी अपना जलवा बिखेरा था. एमी जैक्सन ने अपने करिअर की शुरुआत 16 साल की उम्र में मॉडलिंग से की थी. एमी की पहली बॉलीवुड डेब्यू फिल्म 'एक दीवाना था' थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 03, 2019 12:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

