बॉलीवुड

कोरोना से जंग जीतकर लौटे अमिताभ बच्चन को अमूल ने किया सलाम, तो बिग बी ने ऐसे किया शुकिया अदा

अमूल ने अमिताभ बच्चन का कॉमिक पोस्टर जारी करते कोरोना से जंग जीतने पर उन्हें बधाई दी है.

कोरोना से जंग जीतकर लौटे अमिताभ बच्चन को अमूल ने किया सलाम, तो बिग बी ने ऐसे किया शुकिया अदा
अमूल ने अमिताभ बच्चन को दी बधाई

महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) कोरोना से लड़ाई जीतने के बाद अपने घर लौट चुके हैं. जबकि अभिषेक बच्चन अब भी अस्पताल में अपना इलाज करा रहे हैं. बिग बी की वापसी के बाद उनके तमाम चाहनेवाले सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई देते दिखाई दिए. अमिताभ बच्चन को दर्शकों से मिल रहें इस बेशुमार प्यार के चलते वो भी काफी खुश है. ऐसे में अब अमूल

(Amul) ने भी अमिताभ के कोरोना से ठीक होकर घर लौटने पर ढेर सारी बधाई दी है.

दरअसल अमूल ने अमिताभ बच्चन का कॉमिक पोस्टर जारी करते कोरोना से जंग जीतने पर उन्हें बधाई दी है. अमूल ने बिग बी के कॉमिक पोस्टर के साथ अमूल लिटिल गर्ल को साथ में दिखाया है. जबकि टैग लाइन में लिखा है कि AB ने C को हरा दिया है. जाहिर है अमिताभ बच्चन के कोरोना पर जीत के इस पोस्टर में दिखाया गया है. जिसके बाद खुद बिग बी ने भी अमूल का शुकिया अदा किया है. अमिताभ ने पोस्टर पर रिप्लाई करते हुए लिखा कि शुक्रिया अमूल हमेशा अपने यूनिक पोस्टर के जरिए मेरे बारे में सोचने के लिए. वर्षों से 'अमुल' ने सम्मानित किया है मुझे, एक साधारण शक़्सियत को 'अमूल्य' बना दिया मुझे!!

आपको बता दे कि कोरोना वायरस के चलते अमिताभ बच्चन संग अभिषेक, ऐश्वर्या और आराध्या भी पॉजिटिव पाए गए. जिसके बाद सभी को नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया. जिसमे से अभिषेक को छोड़कर सभी को कोरोना नेगेटिव हो चुके हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 04, 2020 09:47 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).