अमिताभ बच्चन ने फैन्स को दी ईद-ए-मिलाद-उन-नबी की शुभकामनाएं, शेयर की यह खास तस्वीर
21 नवंबर को देशभर में ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का त्योहार मनाया जाएगा. यह दिन हर मुसलमान के लिए काफी अहम होता है. इस दिन सबसे आखिरी पैगंबर हजरत मोहम्मद (SAW) साहब का जन्म हुआ था
21 नवंबर को देशभर में ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का त्योहार मनाया जाएगा. यह दिन हर मुसलमान के लिए काफी अहम होता है. इस दिन सबसे आखिरी पैगंबर हजरत मोहम्मद (SAW) साहब का जन्म हुआ था. इस दिन मुसलमान समाज के लोग बड़े-बड़े जुलूस निकालते हैं. साथ ही वे रात भर इबादत में भी लगे रहते हैं. सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर फैन्स को ईद-ए-मिलाद-उन-नबी की शुभकामनाएं दी हैं. साथ ही उन्होंने एक ख़ास तस्वीर भी शेयर की है.
अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर लिखा कि, "कल ईद-ए-मिलाद-उन-नबी है. मैं सभी को शुभकामनाएं देना चाहता हूं. शांति और खुशियां बनी रहें."
T 3001 - Tomorrow is .. EID MILAD UN NABI .. my greetings and wishes to all .. peace prosperity and happiness ever .. 🙏🙏🙏 pic.twitter.com/7OzfoDmZS8
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) November 20, 2018
यह भी पढ़ें:- Eid-milad-un-nabi-2018: Whatsapp और Facebook पर इन प्यारे मैसेजेस को भेजकर दें अपनों को मुबारकबाद!
अमिताभ बच्चन की फिल्मों की बात करें तो उन्हें हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में देखा गया था. इस फिल्म में बिग बी के अलावा आमिर खान, कैटरीना कैफ और फातिमा शेख जैसे सितारें भी अहम भूमिका में थे. विजय कृष्णा आचार्य ने इस फिल्म का निर्देशन किया था और यशराज फिल्म्स ने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया था. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बंपर ओपनिंग की थी. पहले दिन ही इस फिल्म ने तकरीबन 52.75 करोड़ का बिजनेस किया था लेकिन बाद में लगतार कमाई में गिरावट देखी गई. इसकी वजह खराब रिव्यूज और वर्ड ऑफ माउथ को बताया जा रहा था.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 20, 2018 04:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

