Akshay Kumar के बाद Amitabh Bachchan ने अपनी फिल्म की रिलीज डेट का किया ऐलान, इस दिन सिनेमाघरों में आएगी चेहरे
अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए फैंस के साथ यह गुड न्यूज़ शेयर की. उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए बताया कि अगर आप में से किसी ने कोई अपराध है जुल्म किया हो, तो यहां से जरा संभल कर गुजरना होगा.
कोरोना (Corona) महामारी के दूसरे लहर के बाद अब धीरे-धीरे जिंदगी पटरी पर लौटती दिखाई दे रही है. ऐसे में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री भी अब फिल्में रिलीज करने पर ध्यान दे रहे हैं. हाल ही में अक्षय कुमार ने अपनी फिल्म बेल बॉटम की रिलीज डेट का ऐलान किया था. जिसके बाद अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने भी अपने चेहरे की रिलीज डेट सबके सामने लाया है. अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए फैंस के साथ यह गुड न्यूज़ शेयर की. उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए बताया कि अगर आप में से किसी ने कोई अपराध है जुल्म किया हो, तो यहां से जरा संभल कर गुजरना होगा. क्योंकि यह खेल आपका साथ भी खेला जा सकता है.
अमिताभ ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा ‘सावधान, आप को चेतावनी दी जा रही है. इस गेम को फेस करने के लिए तैयार हो जाइए. क्योंकि इल्जाम आप पर भी लग सकते हैं. चेहरे 27 अगस्त को रिलीज हो रही है. आपके नजदीकी सिनेमाघरों में.
View this post on Instagram
आपको बता दे कि चेहरे में अमिताभ के साथ इमरान हाशमी, रिया चक्रवर्ती भी अहम भूमिका में निभाई देंगे. इस फिल्म को आनंद पंडित ने प्रोड्यूस किया है. यह फिल्म काफी समय से बनकर तैयार है. जिसे मेकर्स सिनेमाघरों में रिलीज करना चाहते थे. हालांकि बीच में खबर आई थी कि यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज हो सकती है. जिसके बाद मेकर्स ने इन खबरों को गलत ठहराया और अब यह 27 अगस्त को एक बार फिर दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए तैयार है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 12, 2021 05:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

