बॉलीवुड

Amitabh Bachchan ने बेटी Shweta Bachchan के जन्मदिन पर खास अंदाज में दी बधाई, कहा- बेटियां सबसे अच्छी होती हैं

इस फोटो में बिग बी और श्वेता की तस्वीरों का कोलाज है. जिसमें बाप बेटी के बीच की बॉन्डिंग देखने को मिल रही है. इस कोलाज को डेढ़ लाख से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं.

Amitabh Bachchan ने बेटी Shweta Bachchan के जन्मदिन पर खास अंदाज में दी बधाई, कहा- बेटियां सबसे अच्छी होती हैं
अमिताभ बच्चन (Photo Credits: Facebook)

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. वो खुद से जुड़ी छोटी से छोटी जानकारी शेयर करते रहते हैं. तो वहीं फैंस को भी बिग बी का ये अंदाज बेहद पसंद आता है. ऐसे में अमिताभ बच्चन ने एक बार फिर बेहद ही खास फोटो शेयर की है. दरअसल आज अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन नंदा अपना 47वां जन्मदिन मना रही हैं. ऐसे में अमिताभ बच्चन ने बेटी के साथ फोटो शेयर की है. इसके साथ ही अमिताभ ने लिखा कि बेटियां बेस्ट होती हैं. इसके साथ ही अमिताभ ने रोज इमोजी भी शेयर किए हैं.

इस फोटो में बिग बी और श्वेता की तस्वीरों का कोलाज है. जिसमें बाप बेटी के बीच की बॉन्डिंग देखने को मिल रही है. इस कोलाज को डेढ़ लाख से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan)

तो वहीं श्वेता बच्चन नंदा की बेटी नव्या नवेली जो सोशल मीडिया पर काफी फेमस हैं. उन्होंने भी अपनी मां को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी. नव्या ने परिवार के साथ फोटो शेयर की. इसके साथ ही सोशल मीडिया पर लिखा जन्मदिन मुबारक हो मम्मी और पापा. आपसे बेहतर कुछ नहीं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Navya Naveli Nanda (@navyananda)

वर्कफ्रंट की बात करें तो बिग बी के हाथ में कई दिलचस्प प्रोजेक्ट हैं. चेहरे और झुंड जैसी फिल्में जहां रिलीज होने जा रही हैं वहीं रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की ब्रहाम्स्त्र में भी नजर आएंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 17, 2021 09:39 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).