अमिताभ बच्चन ने अपने नाती अगस्त्य नंदा के साथ वर्कआउट की फोटो की शेयर, जोश देखकर आप भी हो जाएंगे इम्प्रेस
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने इन दिनों अपनी फिटनेस को लेकर बहुत सजग रहते है. 77 के उम्र में भी उन्होंने अपने फिटनेस को जबरदस्त तरीके से मेंटेन किया हुआ है. हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने पोते अगस्त्य नंदा के साथ एक मजेदार तस्वीर शेयर की है. इस फोटो में नाना और पोता वर्कआउट कर बेहद खुश नजर आ रहे है.
कोविड-19 की वजह से लॉकडाउन होने के कारण इन-दिनों हर कोई अपने घर पर समय बिता रहा है, ऐसे में हमारे बॉलीवुड सितारें भी ज्यादा से ज्यादा अपने घर की साफ-सफाई और कुकिंग करते हुए फोटो और वीडियों अपने फैंस के साथ शेयर कर रहे हैं. इसी बीच बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) भी अपनी फिटनेस को लेकर बहुत सजग रहते है. 77 के उम्र में भी उन्होंने अपने फिटनेस को जबरदस्त तरीके से मेंटेन किया हुआ है. हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने पोते अगस्त्य नंदा (Agstya Nanda) के साथ एक मजेदार तस्वीर शेयर की है. इस फोटो में नाना और पोता वर्कआउट कर बेहद खुश नजर आ रहे है.
अमिताभ ने अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर किया है जिसमें आप देख सकते है कि, बिग बी अपने बेटी श्वेता बच्चन नंदा के बेटे अगस्त्य नंदा के साथ एक हाथ में डम्बल पकड़कर खड़े है तो वहीं फनी फेस बनाकर सेल्फी ले रहे है. इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा,"फाईट.. फाईट.. फिट रहने के लिए फाईट कीजिए...चिंतनशील दर्पण..पोते के साथ प्रेरणा." यह भी पढ़े: कोरोना वायरस से जंग: अमिताभ बच्चन ने लोगों से कहा- कड़वाहट को करें क्वोरंटीन
अमिताभ के इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है. चंद मिनिटों में ही इस पोस्ट को 4 लाख से भी ज्यादा लोगों ने पसंद किया है तो वहीं उनके कई सारे फैंस कमेंट्स कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 21, 2020 12:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

