बॉलीवुड

Amitabh Bachchan के गाने खईके पान बनारस वाला गाने पर डांस करते नन्हे बच्चे का क्यूट वीडियो हुआ वायरल, बिग बी ने ट्वीट कर कही ये बात

अमिताभ ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर अपने नन्हे फैंस का डांसिंग वीडियो मजेदार कैप्शन के साथ शेयर किया हैं. इस वीडियो में छोटे डॉन को देखकर आप भी अपनी हंसी को रोक नहीं पाओगे.

Amitabh Bachchan के गाने खईके पान बनारस वाला गाने पर डांस करते नन्हे बच्चे का क्यूट वीडियो हुआ वायरल, बिग बी ने ट्वीट कर कही ये बात
अमिताभ बच्चन (Photo Credits: Instagram)

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) कोरोना वायरस से जंग जीतकर अपने घर पहुंच गए हैं. अमिताभ इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं. वहीं अपने फैंस से शेयर की हुई पोस्ट को रीट्वीट कर फैंस के टैलेंट की सराहना करते नजर आ रहे हैं. हाल ही में अमिताभ ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर अपने नन्हे फैंस का डांसिंग वीडियो मजेदार कैप्शन के साथ शेयर किया हैं. इस वीडियो में छोटे डॉन को देखकर आप भी अपनी हंसी को रोक नहीं पाओगे.

अमिताभ बच्चन ने अपने ट्वीटर के माध्यम से अपने फैंस का वीडियो शेयर किया हैं जिसमें आप देख सकते हैं कि, छोटे बच्चे को अमिताभ की सुपरहिट फिल्म 'डॉन' (Don) का सुपरडुपर हिट गाना 'खयके पान बनारस वाला' पर क्यूट डांस करवा रहे हैं. छोटू बेबी भी इसे एन्जॉय करता नजर आ रहा हैं. अमिताभ ने यह वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा, "हाहाहा... बिचारा पर कितना क्यूट हैं." यह भी पढ़े: Coronavirus: अस्पताल से इलाज करा घर लौटे अमिताभ बच्चन ने शेयर की पहली सेल्फी, लिखा ये खास पोस्ट

अमिताभ द्वारा शेयर किया हुआ वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा हैं. लोग कमेंट्स कर अपनी प्रतिक्रिया कर रहे हैं. हाल ही में आर्या नाम की सिंगर के सॉन्ग को ट्वीट किया था. उन्होंने वेस्टर्न और इंडियन म्यूजिक की मिक्स कंपोजिंग करते हुए गाना गाती हैं. जिसे अमिताभ ने काफी सराहना की थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 09, 2020 02:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).