Chehre: अमिताभ बच्चन ने फिल्म चेहरे का नया पोस्टर किया शेयर, बताया कब रिलीज होगा ट्रेलर
अमिताभ बच्चन ने फिल्म का नया पोस्टर रिलीज किया है. जिसमें बिग बी का दम देखने को मिल रहा है. इस पोस्टर को शेयर करने के साथ महानायक ने इसके ट्रेलर की रिलीज डेट को भी सामने रखा है.
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) एक बार फिर बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर कमाल करते दिखाई देंगे अपनी नई फिल्म चेहरे से. इस फिल्म में अमिताभ बच्चन संग इमरान हाशमी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे. ये फिल्म 9 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. ऐसे में अमिताभ बच्चन ने फिल्म का नया पोस्टर रिलीज किया है. जिसमें बिग बी का दम देखने को मिल रहा है. इस पोस्टर को शेयर करने के साथ महानायक ने इसके ट्रेलर की रिलीज डेट को भी सामने रखा है.
अमिताभ बच्चन ने पोस्टर शेयर करते हुए ट्विटर पर लिखा अदालतों में जस्टिस नहीं जजमेंट होता है. चेहरे का ट्रेलर 18 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगा.
T 3843 - Adaalaton mein justice nahi judgement hota hai, insaaf nahi faisla hota hai. #ChehreTrailer out on 18th March!
Watch #Chehre in cinemas 9thApr #FaceTheGame@emraanhashmi @anandpandit63 @rumyjafry @krystledsouza@SiddhanthKapoor @annukapoor_ @apmpictures @saregamaglobal pic.twitter.com/g7GgdGySIn
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) March 15, 2021
आपको बता दे कि अमिताभ बच्चन की इस फिल्म में उनके साथ इमरान हाशमी, क्रिस्टल डीसूजा, सिधांत कपूर, अन्नू कपूर मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे. वैसे इस फिल्म में रिया चक्रवर्ती को भी कास्ट किया गया था लेकिन सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद रिया विवादों में आ गई. जिसके बाद से उन्हें फिल्म के पोस्टर से बाहर रखा गया. अब रिया इस फिल्म का हिस्सा है भी या नहीं इस पर मेकर्स ने अब तक चुप्पी बनाए रखी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 15, 2021 10:51 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

