नए साल से पहले वर्क मोड में हैं बच्चन परिवार, Amitabh Bachchan ने रिकॉर्डिंग स्टूडियो से खास फोटो की शेयर
इस फोटो में ये सभी एक रिकॉर्डिंग स्टूडियो में एक साथ नजर आ रहे हैं. हालांकि बिग बी ने अपने प्रोजेक्ट के बारे में ज्यादा जानकारी तो नहीं दी है. लेकिन उन्होंने फैंस को साल के आखिरी दिनों में काम करने के लिए मोटिवेट करते दिखाई दे रहे हैं.
नए साल के शुरू होने में अब महज कुछ घंटे ही बचे हैं. ऐसे में तमाम लोग अपने अपने परिवार के साथ वेकेशन मोड में जा चुके हैं. लेकिन बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की बात ही निराली है. वो साल के आखिरी दिन भी काम करते दिखाई दे रहे हैं. वो भी अकेले नहीं बल्कि पूरे परिवार के साथ. अमिताभ ने अपने ट्विटर अकाउंट पर अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय संग पोती आराध्या संग फोटो शेयर की है. इस फोटो में ये सभी एक रिकॉर्डिंग स्टूडियो में एक साथ नजर आ रहे हैं. हालांकि बिग बी ने अपने प्रोजेक्ट के बारे में ज्यादा जानकारी तो नहीं दी है. लेकिन उन्होंने फैंस को साल के आखिरी दिनों में काम करने के लिए मोटिवेट करते दिखाई दे रहे हैं.
इस फोटो को शेयर करते ही अमिताभ बच्चन ने लिखा कि कल सुबह, जश्न शुरू हो रहा है, लेकिन किस लिए, बस एक नए दिन एक और नए साल के लिए, ये कोई बड़ी बात! इससे बेहतर परिवार के साथ म्यूजिक बनाना है.
T 3768 - ... tomorrow dawns .. and the celebrations begin .. but for what .. its just another day another year .. big deal !
Better off making music with the family .. pic.twitter.com/6Tt9uVufbp
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) December 30, 2020
इसके साथ ही बिग ने अपने इंस्टाग्राम पर पोती आराध्या संग भी एक फोटो शेयर की. जिसके साथ उन्होंने लिखा कि पोती और दादा जब माइक के सामने स्टूडियो में म्यूजिक बनाए.
View this post on Instagram
फिल्मों की बात करें आने वाले साल में बिग बी बड़ा धमाका करते दिखाई देंगे. वो अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र, नागराज मंजुले की फिल्म झुंड और रूमी जाफरी की फिल्म चेहरे में नजर आने जा रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 31, 2020 08:39 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

