बॉलीवुड

आराध्या ने स्कूल के Annual Function में दी जबरदस्त स्पीच, अमिताभ, अभिषेक और ऐश्वर्या हुए इम्प्रेस (Video)

अपने स्कूल के Annual Function में आराध्या ने महिला सशक्तिकरण पर जबरदस्त स्पीच दी है. जो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है.

आराध्या ने स्कूल के Annual Function में दी जबरदस्त स्पीच, अमिताभ, अभिषेक और ऐश्वर्या हुए इम्प्रेस (Video)
आराध्या और अबराम (Image Credit: Yogen Shah)

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की पोती आराध्या बच्चन (Aaradhya Bachchan) भी उन बाकी स्टार किड्स की तरह जिनसे जुड़ी हर छोटी से छोटी बात तेजी खबर बनाती हैं. ऐसे में अब एक बार फिर आराध्या बच्चन चर्चा में बनी हुई है. इस बार वजह है आराध्या की शानदार परफॉरमेंस जो उन्होंने अपने स्कूल के Annual Function में दी है. आराध्या ने अपनी ये स्पीच महिला सशक्तिकरण पर दी है. जिसे देखने के लिए महानायक अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय और अभिषेक भी पहुंचे. इस दौरान आराध्या साड़ी पहने दिखाई दी. नन्ही आराध्या का ये लुक भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ.

ऐसे में अब आराध्या की जबरदस्त स्पीच सामने आई है जिसमें वो महिला सशक्तिकरण पर जबरदस्त स्पीच देती दिखाई दे रही हैं. आराध्या की इस स्पीच को एक यूजर ने ट्विटर पर शेयर किया है. जिसे खुद बिग बी ने भी रिट्वीट किया है. यह भी पढ़े: अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर कहा अच्छाई और बुराई के बीच होती है लड़ाई, क्या CAA प्रोटेस्ट की तरफ किया इशारा?

तो वहीं इस Annual Function में शाहरुख खान भी अपने बेटे अबराम के साथ नजर आए. दरअसल अबराम भी आराध्या संग अंबानी स्कूल में पढ़ते हैं. ऐसे में इस मौके पर नन्हे अबराम का क्यूट लुक भी काफी चर्चा में रहा.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by yogen shah (@yogenshah_s) on

अंबानी स्कूल के Annual Function का हिस्सा बनने के लिए ऋतिक रोशन, सुजैन खान और रवीना टंडन जैसे सेलेब्स भी पहुंचे.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 21, 2019 10:51 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).