Amitabh Bachchan Discharged: अमिताभ बच्चन को अस्पताल से मिली छुट्टी, बेटे अभिषेक बच्चन अब भी हैं कोरोना पॉजिटिव
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है जिसके बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे गई है. इस खुशखबरी को सोशल मीडिया पर बेटे अभिषेक बच्चन ने शेयर किया.
Amitabh Bachchan COVID-19 Report Negative gets Discharged from Hospital: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है जिसके बाद उन्हें नानावटी अस्पताल से छुट्टी दे गई है. इस खुशखबरी को सोशल मीडिया पर बेटे अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) ने शेयर किया. इसी के साथ उन्होंने बताया कि जहां उनके पिता की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है वहीं वो अब भी पॉजिटिव हैं. इसके चलते उन्हें अभी कुछ दिन और अस्पताल में रहना होगा.
अभिषेक बच्चन ने ट्विटर पर लिखा, "मेरे पिता की कोविड-19 रिपोर्ट नेगेटिव आई है और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है. अब वो घर पर रह कर आराम करेंगे. आप सभी की प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद."
🙏🏽 my father, thankfully, has tested negative on his latest Covid-19 test and has been discharged from the hospital. He will now be at home and rest. Thank you all for all your prayers and wishes for him. 🙏🏽
— Abhishek Bachchan (@juniorbachchan) August 2, 2020
अपने अगले ट्वीट में अभिषेक ने लिखा, "मैं कुछ कारणों के चलते अब भी कोविड-19 पॉजिटिव हूं और अस्पताल में रहूंगा. एक बार फिर से आप सभी की दुआएं के लिए धन्यवाद. मैं जल्द ही स्वस्थ होकर लौटूंगा! ये मेरा वादा है."
I, Unfortunately due to some comorbidities remain Covid-19 positive and remain in hospital. Again, thank you all for your continued wishes and prayers for my family. Very humbled and indebted. 🙏🏽
I’ll beat this and come back healthier! Promise. 💪🏽
— Abhishek Bachchan (@juniorbachchan) August 2, 2020
बिग बी (Big B) के स्वस्थ होने की खबर सुनकर उनके तमाम फैंस में खुशी की लहर है. वहीं लोग अभिषेक बच्चन के भी जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं. अभी कुछ ही दिनों पहले खबर आई थी कि ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या अब्च्चन की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है. इसके बाद अब अमिताभ बच्चन भी कोरोनन को मत दे चुके हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 02, 2020 05:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

