बॉलीवुड

अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी पहली बार बड़े पर्दे पर साथ आएंगे नजर, साल 2020 में रिलीज होगी फिल्म

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने अपनी अगली फिल्म की घोषणा कर दी है. उन्होंने एक ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी. इस फिल्म में उनके साथ इमरान हाश्मी (Emraan Hashmi) भी अहम भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे

अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी पहली बार बड़े पर्दे पर साथ आएंगे नजर, साल 2020 में रिलीज होगी फिल्म
अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी पहली बार बड़े पर्दे पर साथ आएंगे नजर (Photo Credits: Twitter)

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने अपनी अगली फिल्म की घोषणा कर दी है. उन्होंने एक ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी. इस फिल्म में उनके साथ इमरान हाश्मी (Emraan Hashmi) भी अहम भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे. रुमी जाफरी (Rumi Jaffery) इस फिल्म का निर्देशन करेंगे. वह इससे पहले 'लाइफ पार्टनर', 'गली गली चोर है' और 'गॉड तुस्सी ग्रेट हो' जैसी फिल्मों को डायरेक्ट कर चुके हैं. आनंद पंडित (Anand Pandit) इस फिल्म का निर्माण करने वाले हैं.

इमरान हाश्मी ने ट्वीट कर बताया कि वह अमिताभ बच्चन के साथ काम करने को लेकर काफी उत्साहित है. बिग बी ने भी एक ट्वीट किया. उन्होंने लिखा कि, "काफी समय पहले की गई कमिटमेंट अब पूरी होने जा रही है. आखिरकार आनंद पंडित के अगले प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने जा रहा हूं."

यह भी पढ़ें:-  अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान के बीच फिल्म 'बदला' को लेकर हुई ये मजेदार बातचीत, पढ़कर झूम उठेंगे फैन्स

खबरों की माने तो अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी स्टारर फिल्म में अन्नू कपूर और सौरभ शुक्ला जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाएं निभाएंगे. बताया जा रहा है कि यह एक ड्रामा थ्रिलर फिल्म होगी. फिल्म की शूटिंग 10 मई से शुरू होने वाली है. फिल्म की रिलीज डेट 21 फरवरी, 2020 तय की गई है.

बता दें कि बिग बी को हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'बदला' में देखा गया था. फिल्म में उनके साथ तापसी पन्नू भी अहम भूमिका में थी. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था. वहीं इमरान हाश्मी जनवरी के महीने में रिलीज हुई फिल्म ' वाय चीट इंडिया' में नजर आए थे. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 11, 2019 11:34 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).