बॉलीवुड

Video: 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में इस अंदाज में दिखेंगे आमिर खान, यह है उनका अनोखा नाम

फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' से आमिर खान का लुक रिलीज कर दिया गया है. इस बार आमिर खान कुछ अलग अंदाज में दिख रहे हैं.

Video: 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में इस अंदाज में दिखेंगे आमिर खान, यह है उनका अनोखा नाम
आमिर खान (Photo Credits : Twitter)

फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' से आमिर खान का लुक रिलीज कर दिया गया है. इस बार आमिर खान कुछ अलग अंदाज में दिख रहे हैं. उनको एक गधे पर सवार देखा जा सकता है. साथ ही उन्होंने चेहरे पर चश्मा भी लगा रखा है और सिर पर एक टोपी भी पहन रखी  है. फिल्म में उनका नाम 'फिरंगी' है. यशराज फिल्म ने आमिर खान के लुक को अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है. फैन्स आमिर के नए अंदाज को खूब पसंद कर रहे हैं. इससे पहले इस फिल्म से कैटरीना कैफ, अमिताभ बच्चन और फातिमा सना शेख का लुक भी जारी किया जा चुका है.

ट्विटर पर इस वीडियो को कैप्शन दिया गया कि, "इस ठग के लिए आप कभी भी पूरी तरह तैयार नहीं हो सकते. फिल्म में आमिर खान का नाम फिरंगी होगा."

अमिताभ बच्चन इस फिल्म में खुदाबक्श के रूप में नजर आएंगे. कैटरीना कैफ को सुरैय्या के रूप में देखा जाएगा और फातिमा सना शेख का नाम 'जाफिरा' होगा. इस मल्टी-स्टारर फिल्म में ब्रिटिश एक्टर लॉयड आवन भी नजर आएंगे.

इस फिल्म का निर्देशन विजय कृष्ण आचार्य ने किया है और यह फिल्म 8 नवंबर, 2018 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 24, 2018 11:24 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).