Salma Hayek: अमेरिकी एक्ट्रेस सलमा हायेक ने माता लक्ष्मी की फोटो शेयर कर लिखी बड़ी बात, हिंदू धर्म के प्रति प्रेम देखकर खुश हुए फैंस
भारतीय संस्कृति और यहां का आध्यात्म सदियों से दुनियाभर के लोगों को आकर्षित कज्र्ता आया है. हाल ही में अमेरिकी एक्ट्रेस सलमा हायेक ने भी हिंदू धर्म के प्रति अपने प्रेम और सम्मान को व्यक्त करके इसी बात का प्रमाण दिया. सलमा ने सोशल मीडिया पर माता लक्ष्मी की फोटो शेयर करते हुए बेहद खास बात लिखी है जिसे पढ़ने के बाद लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं.
Salma Hayek Posts Photo of Goddess Laxmi: भारतीय संस्कृति और यहां का आध्यात्म सदियों से दुनियाभर के लोगों को आकर्षित करता आया है. हाल ही में अमेरिकी एक्ट्रेस सलमा हायेक ने भी हिंदू धर्म के प्रति अपने प्रेम और सम्मान को व्यक्त करके इसी बात का प्रमाण दिया. सलमा ने सोशल मीडिया पर माता लक्ष्मी की फोटो शेयर करते हुए बेहद खास बात लिखी है जिसे पढ़ने के बाद लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं.
सलमा ने सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, "जब मुझे अपने भीतर की खूबसूरती से जुड़ना होता है तो मैं लक्ष्मी माता का ध्यान करना शुरू कर देती हूं जोकि हिंदू धर्म में धन, सौभाग्य, प्रेम, खूबसूरती, माया, खुशी और समृद्धि का प्रतिनिधित्व करती हैं. उनकी ये तस्वीर देखकर मेरे भीतर खुशियां समा जाती हैं और यही तो आपनी आंतरिक सुंदरता का सबसे बड़ा दरवाजा होता है."
सलमा की इस पोस्ट को देखने के बाद एक्ट्रेस बिपाशा बासु (Bipasha Basu) ने इसपर कमेंट करते हुए लिखा, "लाजवाब." आपको बता दें कि सलमा अमेरिकी और मैक्सिकी फिल्म एक्टर, निर्माता और निर्देशक हैं. बताया जाता है कि वो पहली ऐसी मैक्सिकन सिटीजन हैं जिन्हें अकादमी पुरस्कार के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के तौर पर नोमिनेट किया गया था.
मनोरंजन जगत में वो 30 वर्षों से भी ज्यादा समय से सक्रीय हैं जिन्होंने फ्रेंच बिजनसमैन हैं फ्रेन्कोइस हेनरी पिनौल्ट से शादी की है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 08, 2020 10:19 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

