संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म में होगी आलिया भट्ट ?
फिल्म 'राजी' की सफलता के बाद अब आलिया भट्ट संजय लीला भंसाली की फिल्म में नजर आ सकती हैं. हाल ही में आलिया को संजय लीला भंसाली के ऑफिस के बाहर भी देखा गया था. इन दोनों के बीच करीबन एक घंटे तक बातचीत भी हुई.
फिल्म 'राजी' की सफलता के बाद आलिया भट्ट संजय लीला भंसाली की फिल्म में नजर आ सकती हैं. हाल ही में आलिया को संजय लीला भंसाली के ऑफिस के बाहर भी देखा गया था. इन दोनों के बीच करीबन एक घंटे तक बातचीत भी हुई. इसके बाद ऐसा कहा जा रहा है कि भंसाली की अगली फिल्म में दीपिका के बजाय आलिया को देखा जा सकता है. अगर ऐसा होता है तो आलिया के करियर के लिए यह एक बहुत बड़ी बात होगी.
हालांकि अभी तक इस खबर की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. बॉलीवुड हंगामा के करीबी सूत्रों के मुताबिक, "आलिया अपने करियर के सबसे अच्छे दौर से गुजर रही हैं जहां से उनको और आगे बढ़ना है. संजय लीला भंसाली जैसे सफल निर्देशक ही अब आलिया के करियर को उस मुकाम पर पहुंचा सकते हैं जहां से उनकी गिनती सुपरस्टार्स में होने लगेगी."इस रिपोर्ट में एक और रोचक बात का जिक्र किया गया है कि संजय लीला भंसाली आलिया भट्ट को 12 साल की उम्र में ही फिल्म 'हमारी जान हो तुम' के जरिए लॉन्च करने वाले थे और इस फिल्म में उनके साथ गायक उदित नारायण के बेटे आदित्य नारायण को कास्ट किया जा रहा था पर उस समय ऐसा नहीं हो सका.
आलिया आजकल अपनी फिल्म 'कलंक' की शूटिंग में व्यस्त है. इस फिल्म में उनके साथ वरुण धवन और माधुरी दीक्षित जैसे सितारें भी अहम भूमिका में हैं. इसके अलावा आलिया को जल्द ही अयान मुख़र्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' और जोया अख्तर की फिल्म 'गली बॉय' में भी देखा जाएगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 01, 2018 09:55 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

