Alia Bhatt ने Ranbir Kapoor के साथ रोमांटिक डेट की फोटो की शेयर, जन्मदिन की दी बधाई
आलिया ने रणबीर के साथ सनसेट को देखते हुए एक फोटो शेयर की. जहां यह दोनों एक दूसरे के हाथों में हाथ डाले सूरज की ओर देखते दिखाई दे रहे हैं. इस फोटो को शेयर करते हुए आलिया ने लिखा ‘जन्मदिन मुबारक हो मेरी जिंदगी.’
28 सितंबर को रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने अपना 39वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया. इस मौके पर तमाम सेलेब्स रणबीर कपूर को जन्मदिन की बधाई देते दिखाई दिए. जबकि वहीं आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने अपने इंस्टाग्राम पर रणबीर की फोटो शेयर कर उन्हें बर्थडे विश किया. दरअसल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट 2 दिन पहले ही जोधपुर (Jodhpur) पहुंचे. जहां से दोनों की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इन तस्वीरों में लव बर्ड एक साथ बैठकर सनसेट को एंजॉय करते नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में रणबीर और आलिया जमीन पर बैठे दिखाई दे रहे हैं. एक तरफ रणबीर जहां जमीन पर लेटे हुए हैं. वहीं आलिया उनसे बातें करती नजर आ रही हैं. जबकि दूसरी फोटो में आलिया रणबीर को कुछ सामान देती दिखाई दे रही है. इन तस्वीरों पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं.
इससे पहले कल शाम आलिया ने रणबीर के साथ सनसेट को देखते हुए एक फोटो शेयर की. जहां यह दोनों एक दूसरे के हाथों में हाथ डाले सूरज की ओर देखते दिखाई दे रहे हैं. इस फोटो को शेयर करते हुए आलिया ने लिखा ‘जन्मदिन मुबारक हो मेरी जिंदगी.’ इस फोटो में आलिया वाइट लुक में नजर आ रही हैं. जबकि वही रणबीर टी शर्ट और जींस के साथ अपनी ब्लैक कैप में दिखाई दे रहे हैं. दोनों की यह फोटो भी काफी वायरल हो रही है.
View this post on Instagram
आपको बता दें कि जब रणबीर और आलिया जोधपुर पहुंचे थे तो यह खबर सामने आई कि दोनों शादी का वेन्यु फाइनल करने के लिए जोधपुर पहुंचे हैं. हालांकि अभी तक इस मामले पर परिवार की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है. लेकिन दोनों की इन तस्वीरों को देखने के बाद अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये रणबीर का जन्मदिन सेलिब्रेट करने के लिए ही जोधपुर पहुंचे हैं.
फिल्मों की बात करें तो रणबीर कपूर आने वाले समय में ब्रह्मास्त्र, शमशेरा और लव रंजन की फिल्म में नजर आएंगे. जबकि वहीं आलिया भट्ट के झोली में आधा दर्जन से ज्यादा फिल्में हैं. वो ब्रह्मास्त्र, रॉकी और पिंकी की प्रेम कहानी, गंगूबाई काठियावाड़ी, डार्लिंग, आरआरआर और तख़्त जैसी फिल्मों में दिखाई देंगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 29, 2021 08:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

