आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और शाहीन भट्ट के साथ कम्फर्ट महसूस करती हैं रिद्धिमा कपूर साहनी
रिद्धिमा कपूर साहनी ने अपने कम्फर्ट जोन का खुलासा किया है, जिसमें रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और शाहीन भट्ट शामिल हैं. रिद्धिमा ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरों के एक कोलाज को साझा किया है, जिसमें वह आलिया, रणबीर, शाहीन संग नजर आ रही हैं.
रिद्धिमा कपूर साहनी (Riddhima Kapoor Sahani) ने अपने कम्फर्ट जोन का खुलासा किया है, जिसमें रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और शाहीन भट्ट (Shaheen Bhatt) शामिल हैं. रिद्धिमा ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरों के एक कोलाज को साझा किया है, जिसमें वह आलिया, रणबीर, शाहीन संग नजर आ रही हैं.
तस्वीर के कैप्शन में वह लिखती हैं, "मेरा कम्फर्ट जोन हैशटैगफैमिलिया." रिद्धिमा का यह फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा हैं. साथ ही रणबीर और आलिया को एक साथ परिवार के साथ पार्टी करते हुए देख इन दोनों की शादी की अफवाए बॉलीवुड की गलियारों में चल रहीं हैं. यह भी पढ़े: Lockdown 5.0: बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी के लिए हेयर स्टाइलिस्ट बनी नीतू सिंह, देखें Photo
इसके बाद रिद्धिमा ने एक रेड हार्ट ईमोजी के साथ अपनी मां नीतू कपूर संग भी अपनी एक तस्वीर साझा कीं.
पिता ऋषि कपूर के निधन के बाद से रिद्धिमा अपना पूरा ध्यान अपनी मां को दे रही हैं. मां-बेटी की यह जोड़ी आपस में खूब सारा वक्त बिता रही हैं.
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का निधन 67 साल की आयु में 30 अप्रैल को हुआ. वह कैंसर से जूझ रहे थे. लॉकडाउन के चलते रिद्धिमा नई दिल्ली से मुंबई कार से सफर कर 2 मई को घर पहुंची और तब से वह अपनी मां के साथ ही हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 07, 2020 02:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

