रणबीर कपूर के साथ 'ब्रह्मास्त्र' में काम करना चाहती थीं आलिया भट्ट, निर्देशक अयान मुखर्जी से की थी गुजारिश
आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. दोनों सितारें अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' (Brahmastra) में नजर आएंगे. वैसे आलिया भट्ट रणबीर के काम की भी बड़ी फैन है
आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. दोनों सितारें अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' (Brahmastra) में नजर आएंगे. वैसे आलिया भट्ट रणबीर के काम की भी बड़ी फैन है. हाल ही में उन्होंने इस बात का खुलासा किया कि उन्होंने अयान मुख़र्जी (Ayaan Mukherjee) से गुजारिश थी कि वह उनको फिल्म 'ब्रह्मास्त्र'में कास्ट करें. आलिया ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि वह रणबीर कपूर के साथ काम करने के लिए बेताब थी.
इंडिया टुडे से बात करते हुए आलिया ने कहा कि, "जब अयान मुख़र्जी ने फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' की थी, तब से ही 'ब्रह्मास्त्र' के बारे में सोचा जा रहा था. मैं अयान के साथ काम करना चाहती थी. साथ ही मैं हमेशा से रणबीर कपूर के साथ भी काम करना चाहती थी. रणबीर कपूर के बारे में बात करते हुए आलिया ने कहा कि जब उन्होंने फिल्म 'सावरियां' से अपना डेब्यू किया था, तब से वो उनके पसंदीदा अभिनेता है. वो हमेशा मेरे फेवरिट रहेंगे क्योंकि वह बहुत ईमानदार हैं. वो बहुत परिश्रमी हैं."
आपको बता दें कि फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में मौनी रॉय और अमिताभ बच्चन जैसे सितारें भी अहम भूमिका में हैं. करण जौहर इस फिल्म के निर्माता हैं और यह फिल्म इस साल क्रिसमस के अवसर पर रिलीज होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 19, 2019 05:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

