बॉलीवुड

आलिया भट्ट ने दोस्त की शादी में स्टेज पर लगाई आग, झिंगाट पर किया जबरदस्त डांस, देखें वीडियो

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट (Alia Bhatt) हाल ही में अपनी दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए दिल्ली गई थी. आलिया ने अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर इस वेडिंग की कई तस्वीरें शेयर की है. तस्वीरों में आलिया बेहद खुबसूरत लग रही हैं.

आलिया भट्ट ने दोस्त की शादी में स्टेज पर लगाई आग, झिंगाट पर किया जबरदस्त डांस, देखें वीडियो
आलिया भट्ट ने दोस्त की शादी में किया जबरदस्त डांस (Photo Credits: Instagram)

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट (Alia Bhatt) हाल ही में अपनी दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए दिल्ली गई थी. आलिया ने अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर इस वेडिंग की कई तस्वीरें शेयर की है. तस्वीरों में आलिया बेहद खूबसूरत लग रही हैं.  उन्होंने शादी में खूब मौज मस्ती की. अब उनकी दोस्त की शादी के कुछ वीडियोज सामने आए हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि आलिया जमकर ठुमके लगा रही हैं. वह जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) और ईशान खट्टर (Ishaan Khatter) की फिल्म 'धड़क' के गाने 'झिंगाट' (Zingaat) पर डांस करती हुई नजर आ रही हैं.

वीडियोज में 'झिंगाट' के अलावा आलिया 'लैंबॉरगिनी' और 'कोका कोला' जैसे गानों पर भी थिरकती हुई दिख रही हैं. आलिया के डांस मूव्ज आपका भी दिल जीत लेंगे.

 

View this post on Instagram

 

#aliabhatt performance at her friends sangeet ❤️❤️❤️

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

यह भी पढ़ें:- अपनी हमशक्ल को देखकर आलिया भट्ट भी रह जाएंगी दंग, देखें वीडियो

आपको बता दें कि आलिया भट्ट को हाल ही में फिल्म 'गली बॉय' में देखा गया है. फिल्म में उनके साथ रणवीर सिंह, सिद्धांत चतुर्वेदी, कल्कि कोचलिन और विजय राज जैसे सितारें भी अहम भूमिका में हैं. जोया अख्तर द्वारा निर्देशित यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छी कमाई कर रही हैं. 'गली बॉय' 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अभी तक यह फिल्म तकरीबन 118 करोड़ का बिजनेस कर चुकी हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 25, 2019 04:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).