बॉलीवुड

जन्मदिन विशेष: आलिया भट्ट के ट्रोलर्स को करारा जवाब देती है ये पांच बेहतरीन फिल्में

आज के दौर में आलिया भट्ट (Alia Bhatt) बॉलीवुड की सबसे सफल अभिनेत्रियों में से एक हैं. उन्होंने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं. एक समय था जब उन्हें एक सवाल की वजह से सोशल मीडिया खूब ट्रोल किया गया था.

जन्मदिन विशेष: आलिया भट्ट के ट्रोलर्स को करारा जवाब देती है ये पांच बेहतरीन फिल्में
आलिया भट्ट (Photo Credits: File Image)

आज के दौर में आलिया भट्ट (Alia Bhatt) बॉलीवुड की सबसे सफल अभिनेत्रियों में से एक हैं. उन्होंने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं. एक समय था जब उन्हें एक सवाल की वजह से सोशल मीडिया खूब ट्रोल किया गया था. दरअसल, उन्होंने करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' में पृथ्वीराज चौहान को भारत का राष्ट्रपति बताया था. इस जवाब के कारण हर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उनका मजाक उड़ाया गया था लेकिन आलिया ने अपनी प्रतिभा से ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है. आज हम आपको आलिया की उन 5 फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने ट्रोलर्स का मुंह बंद कर दिया था.

1. हाईवे (Highway)

इम्तियाज अली की फिल्म 'हाईवे' में आलिया भट्ट के साथ रणदीप हुड्डा भी अहम भूमिका में थे. फिल्म को समीक्षकों द्वारा अच्छी  प्रतिक्रिया मिली थी. आलिया भट्ट के अभिनय को भी खूब सराहा गया था.

2. डियर जिंदगी (Dear Zindagi)

आलिया के फैन्स को इस फिल्म में उनका अंदाज बेहद पसंद आया था. साथ ही इस फिल्म ने कई युवाओं को प्रेरित भी किया था. 'डियर जिंदगी' ने लोगों को यह सिखाया था कि उन्हें सबसे पहले खुदसे प्यार करना चाहिए. गौरी शिंदे द्वारा निर्देशित इस फिल्म में शाहरुख खान ने भी अहम किरदार निभाया था.

3.उड़ता पंजाब (Udta Punjab)

फिल्म 'उड़ता पंजाब' में शाहिद कपूर, करीना कपूर, दिलजीत दोसांझ और आलिया भट्ट ने अहम भूमिकाएं निभाई थी. इस फिल्म को आलिया के करियर की सबसे बेहतरीन फिल्मों में गिना जाता है. फिल्म का निर्देशन अभिषेक चौबे ने किया था.

4. राजी (Raazi)

आलिया भट्ट ने सहमत का किरदार निभाकर सभी का दिल जीत लिया था. मेघना गुलजार द्वारा निर्देशित इस फिल्म में आलिया के अलावा विक्की कौशल भी अहम भूमिका में थे.

5. 2 स्टेट्स

'चेतन भगत' की नॉवेल पर आधारित '2 स्टेट्स' में अर्जुन कपूर और आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में थे. फिल्म में दर्शाई गई प्रेम कहानी युवाओं को काफी पसंद आई थी. फिल्म के गाने भी दर्शकों को बेहद पसंद आए थे.

आलिया भट्ट ने काफी कम समय में ही सफलता प्राप्त कर ली है और उनकी आने वाली फिल्मों में से भी काफी उम्मीदें लगाई जा रही हैं. जल्द ही उन्हें रणबीर कपूर के साथ फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में देखा जाएगा. फिल्म का निर्देशन अयान मुख़र्जी ने किया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 15, 2019 12:01 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).