बॉलीवुड

Alia Bhatt ने बॉयफ्रेंड Ranbir Kapoor के साथ मनाया पापा महेश भट्ट का जन्मदिन, पार्टी के अंदर की तस्वीरें की शेयर

आलिया ने बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के साथ मिलकर इस मौके को सेलिब्रेट किया. इस दौरान उनकी बड़ी बहन पूजा भट्ट भी मौजूद रही. आलिया ने अपने सोशल मीडिया पर इस पार्टी की कई तस्वीरें शेयर की हैं.

Alia Bhatt ने बॉयफ्रेंड Ranbir Kapoor के साथ मनाया पापा महेश भट्ट का जन्मदिन, पार्टी के अंदर की तस्वीरें की शेयर
महेश भट्ट जन्मदिन (Image Credit: Instagram)

बॉलीवुड के नामी डायरेक्टर महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) आज अपना 73वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास जन्मदिन के मौके पर सोशल मीडिया पर तमाम लोग उन्हें बधाई देते दिखाई दे रहें हैं. तो वहीं आलिया भट्ट ने भी अपने पापा के इस जन्मदिन को खास अंदाज में सेलिब्रेट किया. आलिया ने बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के साथ मिलकर इस मौके को सेलिब्रेट किया. इस दौरान उनकी बड़ी बहन पूजा भट्ट भी मौजूद रही. आलिया ने अपने सोशल मीडिया पर इस पार्टी की कई तस्वीरें शेयर की हैं. जिसमें सभी लोग ब्लैक कलर की ड्रेस में दिखाई दे रहें हैं.

एक तस्वीर में आलिया जहां पापा महेश भट्ट के पीछे अलग अलग विचार वाले बलून पकड़े दिखाई दे रही हैं. तो वही एक फोटो रणबीर, पूजा, महेश और आलिया भट्ट साथ नजर आ रहें हैं. जबकि वहीं इस दौरान वीडियो कॉल पर सोनी राजदान और बाकी फैमिली मेंबर भी हैं. आप भी देखिए आलिया का ये पोस्ट. जिसे उन्होंने 73 के नौजवान के कैप्शन के साथ शेयर किया है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Alia Bhatt ☀️ (@aliaabhatt)

वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट की झोली में कई फिल्में हैं. जिसमें गंगुबाई काठियावाडी, आरआरआर और ब्रह्मास्त्र सबसे अहम हैं. अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र से वो पहली बार रणबीर कपूर के साथ नजर आएंगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 20, 2021 11:31 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).