अभिनेता अली फजल की न्यूड फोटो सोशल मीडिया पर हुई लीक, वीडियो शेयर कर कहा- यह बहुत ही शर्मनाक है
हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता अली फजल (Ali Fazal) की कुछ न्यूड फोटोज (Nude Photos) सोशल मीडिया पर लीक हो गई थी. कुछ यूजर्स का कहना था कि शायद वो फोटोज फोटोशॉप की मदद से बनाई गई थी.
हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता अली फजल (Ali Fazal) की एक न्यूड फोटो (Nude Photos) सोशल मीडिया पर लीक हो गई थी. कुछ यूजर्स का कहना था कि शायद वो फोटो फोटोशॉप की मदद से बनाई गई थी. अब खुद अली फजल ने इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर बताया कि उस तस्वीर में वो खुद ही है. अली फजल ने कहा कि, "मुझे नहीं पता कि ये मैं कैसे कहूं. अब जब फोटो लीक हो चुकी है. मेरे पास अब बस एक ही विकल्प है कि मैं सामने आकर इस बात को स्वीकार करूं कि हां उस तस्वीर में मैं ही हूं. अब इसके आगे क्या कहूं मैं."
इसके आगे अली फजल ने कहा कि, "मैं इससे ज्यादा और कुछ नहीं कहना चाहता. यह एक प्राइवेट मैटर है तो मुझे किसी भी तरह की सफाई देने की जरुरत नहीं है. मुझे नहीं पता कि वो तस्वीर कैसे लीक हुई हैं. मैं इस बात का जरुर पता लगाऊंगा कि वो फोटो किसने लीक की है. यह किसी की निजी जिंदगी है और ऐसा करना बहुत ही शर्मनाक है. मुझे उम्मीद है कि मेरे फैन्स और मेरे करीबी लोग मुझे सपोर्ट करेंगे. जब सही समय आएगा, तब मैं हर चीज समझाऊंगा. मैं चाहता हूं कि लोग मेरी प्राइवेसी का सम्मान करें. शुक्रियां."
यह भी पढ़ें:- अली फजल का बयान, कहा- 'मिर्जापुर' से निजी जुड़ाव
आपको बता दें कि अली फजल ने फुकरे, 3 इडियट्स, सोनाली केबल, हैप्पी भाग जाएगी, फुकरे रिटर्न्स जैसी कई बॉलीवुड फिल्मों में अभिनय किया है. इसके अलावा वह हॉलीवुड फिल्म 'फ्यूरियस 7' में भी नजर आ चुके हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 25, 2019 12:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

