बॉलीवुड

Akshay Kumar की मां अरुणा भाटिया का हुआ निधन, खिलाड़ी ने इमोशनल ट्वीट लिखकर कही ये बात

दरअसल खिलाड़ी कुमार अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए लंदन में थे. लेकिन मां की खराब तबीयत की जानकारी मिलने के बाद इंडिया वापस लौट आए थे. जिसके बाद उन्होंने पोस्ट करके सभी को बताया कि उनकी मां अरुणा भाटिया की तबीयत ठीक नहीं है.

Akshay Kumar की मां अरुणा भाटिया का हुआ निधन, खिलाड़ी ने इमोशनल ट्वीट लिखकर कही ये बात
अक्षय कुमार (Photo Credits: Instagram)

पिछले कई दिनों से अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की मां अरुणा भाटिया (Aruna Bhatia) बीमार चल रही थी. जिसके बाद आज उनका निधन हो गया. इस बात की जानकारी अभिनेता ने खुद अपने सोशल मीडिया पर दी है. अक्षय ने ट्वीट करके बताया कि उनकी मां श्रीमती अरुणा भाटिया अब इस दुनिया में नहीं रही. उन्होंने शांतिपूर्ण तरीके से दुनिया को अलविदा कह दिया. अब वो उस दुनिया में चली गई हैं जहां मेरे पिता हैं. मैं आपकी प्रार्थनाओं का सम्मान करता हूं जिससे मैं और मेरा परिवार इस दौर से गुजर रहे हैं. शांति.

इससे पहले अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट लिखकर सभी उनकी मां के खराब तबीयत के बारे में बताया था. दरअसल खिलाड़ी कुमार अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए लंदन में थे. लेकिन मां की खराब तबीयत की जानकारी मिलने के बाद इंडिया वापस लौट आए थे. जिसके बाद उन्होंने पोस्ट करके सभी को बताया कि उनकी मां अरुणा भाटिया की तबीयत ठीक नहीं है. आप सभी की फ़िक्र शब्द से परे है. ये मेरे और मेरे परिवार के लिए मुश्किल वक्त है. आपकी हर एक दुआ बहुत मदद करेगी. जिसके बाद अब अक्षय ने उनके निधन की जानकारी सभी को दी है.

आपको बता दे कि 9 सितंबर को अक्षय कुमार का जन्मदिन होता है. लेकिन उनके जन्मदिन से पहले उनकी माता का स्वर्गवास हो गया. जाहिर है ये वक्त अक्षय के लिए किसी मुश्किल की घड़ी से कम नहीं होगा.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 08, 2021 10:16 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).