अक्षय कुमार ने अपने पहले वेब शो के लॉन्च पर मंच पर लगाई आग
स्टंट और एक्शन के अपने बेजोड़ हुनर के लिए प्रसिद्ध डेयरडेविल अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने अपने पहले डिजिटल शो के लॉन्च के अवसर पर अपने शरीर पर आग लगा कर रैंप वॉक किया...
स्टंट और एक्शन के अपने बेजोड़ हुनर के लिए प्रसिद्ध डेयरडेविल अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने अपने पहले डिजिटल शो के लॉन्च के अवसर पर अपने शरीर पर आग लगा कर रैंप वॉक किया, अभिनेता का यह कारनामा देख कर वहाँ मौजूद हर शख्स ने अपने दांतों तले उंगलियां चबा ली थी. सुपरस्टार अक्षय कुमार अमेज़ॅन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) ओरिजिनल और अबुंडेंटिया एंटरटेनमेंट (Abundantia Entertainment) के संयुक्त उद्यम के साथ डिजिटल दुनिया में प्रवेश करने के लिए तैयार हैं, जो एक एक्शन से भरपूर थ्रिलर श्रृंखला है.
शो में नज़र आने वाले जानदार और बड़े पैमाने के एक्शन दृश्यों की एक झलक दिखाते हुए, अक्षय कुमार अपने शरीर पर आग लगाकर मंच पर रैम्प वॉक करते हुए नज़र आये. अमेज़ॅन प्राइम वीडियो ओरिजिनल के इस आगामी शो को मुंबई में एक कार्यक्रम में लॉन्च किया गया जिसमें अक्षय कुमार सहित श्रृंखला से जुड़े कई अन्य नाम अपनी उपस्थिति से चार चांद लगाते हुए नज़र आये.
View this post on Instagram
And we’re off to a fiery start with @primevideoIn’s THE END (working title)🔥🔥🔥 @abundantiaent
यह भी पढ़ें: Sooryavanshi First Look: पुलिसिया अंदाज में दिखे अक्षय कुमार, ईद 2020 पर देंगे दस्तक
एक्शन थ्रिलर शो के साथ डिजिटल दुनिया में अपनी शुरुआत करने वाले अक्षय कुमार ने निस्संदेह दर्शकों की रुचि बढ़ा दी है. अमेज़ॅन प्राइम वीडियो ओरिजिनल और अबुंडेंटिया एंटरटेनमेंट अपनी पिछली श्रृंखला "ब्रीद" की सफलता के बाद 'द एंड' नामक इस श्रृंखला के साथ दूसरी बार सहयोग कर रहे है.
अमेज़ॅन प्राइम वीडियो ओरिजिनल का यह मल्टी-सीज़न शो वर्तमान में फॉर्मेटिव स्टेज पर है और दुनिया भर के एक्शन प्रेमियों को अभी से अपनी तरफ़ आकर्षित कर लिया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 06, 2019 08:33 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

