बॉलीवुड

Ram Setu के मुहूर्त शॉट के लिए Akshay Kumar पूरी टीम के साथ अयोध्या हुए रवाना, शेयर की खास फोटो

अक्षय पूरी टीम के साथ इसके लिए रवाना हो गए हैं अयोध्या जाने से पहले अक्षय कुमार ने जैकलीन फर्नाडिज और नुसरत भरूचा के साथ फोटो शेयर की है. जहां ये सभी प्राइवेट प्लेन के पास बैठकर पोज देते दिखाई दे रहे हैं.

Ram Setu के मुहूर्त शॉट के लिए Akshay Kumar पूरी टीम के साथ अयोध्या हुए रवाना, शेयर की खास फोटो
अक्षय कुमार अयोध्या के लिए हुए रवाना (Image Credit: Instagram)

अक्षय कुमार, जैकलीन फर्नाडिज और नुसरत भरूचा एक साथ फिल्म रामसेतु (Ram Setu) में नजर आने जा रहे हैं. इस फिल्म का आज मुहूर्त शॉट अयोध्या में किया जाना है. पिछले कुछ समय से इस बारे में काफी चर्चा हो रही थी. ऐसे में अब अक्षय पूरी टीम के साथ इसके लिए रवाना हो गए हैं अयोध्या जाने से पहले अक्षय कुमार ने जैकलीन फर्नाडिज और नुसरत भरूचा के साथ फोटो शेयर की है. जहां ये सभी प्राइवेट प्लेन के पास बैठकर पोज देते दिखाई दे रहे हैं.

अक्षय कुमार ने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा कि एक खास फिल्म, एक खास शुरुआत, टीम रामसेतु अयोध्या में मुहूर्त शॉट के लिए रवाना हो रही हैं. एक नई जर्नी शुरू हो रही है. आप लोगों की बधाई की जरूरत है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

खबर के मुताबिक आज अयोध्या में दोपहर के करीब 12.30 बजे तक मौजूद रहेंगे. जहां वो राम जन्मभूमि पर रामलला के सामने मुहूर्त पूजा करेंगे. जिसके बाद मुहूर्त शॉट किया जाएगा. जिसके बाद अक्षय सरयू घाट की पैडी पर जाएंगे.

ये फिल्म अभिषेक शर्मा द्वारा निर्देशित की जाएगी. उनकी हालिया फिल्म 'सूरज पे मंगल भारी' लॉकडाउन के बाद सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म है. 'रामसेतु' का निर्माण अक्षय की प्रोडक्शन हाउस करेगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 18, 2021 09:46 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).