बॉलीवुड

मां के निधन के बाद अब काम पर लौट रहें हैं Akshay Kumar, शूटिंग के लिए लंदन होंगे रवाना

रिपोर्ट की माने तो अक्षय नहीं चाहते कि उनकी फिल्म का उनके चलते आर्थिक बजट बिगड़े. ऐसे में उन्होंने दोबारा लंदन जाकर फिल्म की शूटिंग ज्वाइन करने का फैसला कर लिया है.

मां के निधन के बाद अब काम पर लौट रहें हैं Akshay Kumar, शूटिंग के लिए लंदन होंगे रवाना
अक्षय कुमार (Photo Credits: Instagram)

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) अपने काम और पर्सनल लाइफ को हमेशा से ही अलग रखते हैं. हाल ही में उनकी निजी जिंदगी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. उनकी मां अरुणा भाटिया का 8 सितंबर को निधन हो गया. इसके बाद अक्षय ने सोशल मीडिया पर सभी को इस बारे में जानकारी दी. दरअसल अक्षय लंदन में अपने फिल्म सिंड्रेला की शूटिंग कर रहे थे तभी उनकी मां की तबीयत इंडिया में ज्यादा खराब हो गई. जिसके बाद अक्षय शूटिंग छोड़कर मुंबई लौट आए. लेकिन 8 सितंबर को उनकी मां दुनिया को अलविदा कह कर चली गई. जिसके बाद पूरी फिल्म इंडस्ट्री अक्षय के इस दुख में शामिल होती दिखाई थी. ऐसे में अब अक्षय अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए दोबारा लंदन लौट रहे हैं.

पिंकविला की रिपोर्ट की माने तो अक्षय नहीं चाहते कि उनकी फिल्म का उनके चलते आर्थिक बजट बिगड़े. ऐसे में उन्होंने दोबारा लंदन जाकर फिल्म की शूटिंग ज्वाइन करने का फैसला कर लिया है. 10 सितंबर को अक्षय यूके के लिए रवाना हो जाएंगे.

बात करें अक्षय की इस फिल्म की तो इसका नाम सिंड्रेला है. जो एक साइको थ्रिलर फिल्म है. इसे रंजीत तिवारी डायरेक्ट कर रहे हैं. हाल ही में अक्षय ने फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा था कि वह हमेशा से एक साइको थ्रिलर फिल्म करना चाहते हैं. ऐसे में उन्होंने सिंड्रेला के लिए उन्होंने हामी भर दी है. यह फिल्म तमिल की हिट साइकोलॉजिकल थ्रिलर रत्सासन की हिंदी रिमेक है. इसके अलावा अक्षय आने वाले दिनों में आनंद एल राय के रक्षा बंधन, रामसेतु और अतरंगी रे जैसी फिल्मों में भी नजर आएंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 10, 2021 08:37 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).