बॉलीवुड

अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी' का पहला टीजर हुआ जारी, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म 'केसरी' (Kesari) का टीजर मंगलवार को जारी कर दिया गया. फिल्म के पोस्टर्स पहले ही रिलीज किए जा चुके हैं. पोस्टर्स में अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) के लुक ने दर्शकों को खूब प्रभावित किया था.

अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी' का पहला टीजर हुआ जारी, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे
फिल्म 'केसरी' का पहला टीजर हुआ जारी (Photo Credits: Twitter)

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म 'केसरी' (Kesari) का टीजर मंगलवार को जारी कर दिया गया. फिल्म के पोस्टर्स पहले ही रिलीज किए जा चुके हैं. पोस्टर्स में अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) के लुक ने दर्शकों को खूब प्रभावित किया था. अब फिल्म का पहला टीजर जारी कर दिया गया है और इसे देखकर इस फिल्म के लिए आपकी एक्साइटमेंट और भी बढ़ जाएगी. टीजर में बैकग्राउंड म्यूजिक काफी दमदार है. जब आप इस वीडियो को देखेंगे तब आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे.

करण जौहर (Karan Johar)  ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि, "केसरी की पहली झलक आपके सामने प्रस्तुत कर रहा हूं...एक अविश्वसनीय और सच्ची कहानी के लिए तैयार हो जाइए.."

यह भी पढ़ें:-  साल 2019 में अक्षय कुमार की ये बड़ी फिल्में मचा सकती हैं धमाल, ये रही पूरी लिस्ट

आपको बता दें फिल्म 'केसरी' सारागढ़ी (Saragarhi) की लड़ाई पर आधारित है. फिल्म का निर्माण केप ऑफ गुड होप फिल्म्स (Cape of Good Hope Films) और करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शंस (Dharma Production) ने किया है. अनुराग सिंह (Anurag Singh) ने फिल्म 'केसरी' का निर्देशन किया है. यह फिल्म इसी साल 21 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 12, 2019 03:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).