बॉलीवुड

'टॉयलेट-एक प्रेम कथा' की सफलता के बाद जल्द ही 'टॉयलेट-2' लेकर आएंगे अक्षय

फिल्म 'टॉयलेट-एक प्रेम कथा' की सफलता से उत्साहित अभिनेता अक्षय कुमार जल्द ही 'ट्वायलेट-2' लेकर आएंगे. अक्षय ने शनिवार को ट्वीट किया, "अगले ब्लॉकबस्टर मिशन हैशटैगटॉयलेट2 के लिए तैयार होने का समय! इस बार बदलेगा पूरा देश. जल्द आ रहा है."

'टॉयलेट-एक प्रेम कथा' की सफलता के बाद जल्द ही 'टॉयलेट-2' लेकर आएंगे अक्षय
फिल्म 'टॉयलेट : एक प्रेम कथा' का पोस्टर (Photo Credits : File Image)

मुंबई: फिल्म 'टॉयलेट-एक प्रेम कथा' की सफलता से उत्साहित अभिनेता अक्षय कुमार जल्द ही 'ट्वायलेट-2' लेकर आएंगे. अक्षय ने शनिवार को ट्वीट किया, "अगले ब्लॉकबस्टर मिशन हैशटैगटॉयलेट2 के लिए तैयार होने का समय! इस बार बदलेगा पूरा देश. जल्द आ रहा है."

अभिनेता ने एक शॉर्ट वीडियो भी जारी किया, जिसमें उन्होंने कहा, "टॉयलेट तो बन गया, पर कथा अभी भी बाकी है. मैं आ रहा हूं लेके 'टॉयलेट' का पार्ट 2 बहुत जल्द." अभिनेता ने इस फिल्म के बारे में ज्यादा जानकारी साझा नहीं की.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'स्वच्छ भारत अभियान' से प्रेरित 'टॉयलेट -एक प्रेम कथा' को दर्शकों ने खूब पसंद किया था. फिल्म में अक्षय के साथ अभिनेत्री भूमि पेडनेकर नजर आई थीं.

भारत में धमाकेदार कमाई के बाद फिल्म ने चीनी बॉक्स-ऑफिस पर अपने पहले ही दिन 15 करोड़ रुपये की कमाई की थी. स्वच्छता के विषय और शौचालयों की आवश्यकता पर जोर देती यह फिल्म 8 जून को चीन में रिलीज हुई.

रिलायंस एंटरटेनमेंट के मुताबिक, यह चीन में 4,300 स्क्रीनों पर प्रदर्शित हुई है. आमिर खान की फिल्मों की लोकप्रियता के कारण, चीन भारतीय फिल्मों का ग्राहक बन गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 01, 2018 05:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).