Tadap Poster: अक्षय कुमार ने खास दोस्त सुनील शेट्टी के बेटे अहान की फिल्म का पोस्टर किया शेयर, इमोशनल होकर लिखा ये खास पोस्ट
अहान तारा सुतारिया के साथ फिल्म तड़प से बॉलीवुड में कदम रखने जा रहे हैं. तड़प एक लव स्टोरी है. जिसमें ढेर सारा एक्शन भी है. साजिद नाडियाडवाला की ये फिल्म 24 सितंबर को रिलीज होगी.
अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और सुनील शेट्टी (Suniel Shetty)vने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है. दोनों के बीच की दोस्ती आज भी चट्टान की तरह मजबूत है. ऐसे में अब अक्षय कुमार ने अपने इस खास दोस्त के लिए एक और काम किया है. अक्षय कुमार ने सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी की पहली फिल्म तड़प का पोस्टर शेयर करने के साथ एक खास पोस्ट भी लिखा है. दरअसल अहान तारा सुतारिया के साथ फिल्म तड़प से बॉलीवुड में कदम रखने जा रहे हैं. तड़प एक लव स्टोरी है. जिसमें ढेर सारा एक्शन भी है. साजिद नाडियाडवाला की ये फिल्म 24 सितंबर को रिलीज होगी. ऐसे में जैसे ही फिल्म का पहला पोस्टर सामने आया अक्षय इसे शेयर करने से खुद को रोक नहीं पाए.
अक्षय कुमार अहान को बधाई देते हुए पोस्टर शेयर किया. अक्षय ने लिखा कि ये तुम्हारे लिए बड़ा दिन अहान. मुझे आज भी तुम्हरे पिता सुनील शेट्टी की पहली फिल्म बलवान का पोस्टर याद है. आज मैं तुम्हारी फिल्म के पोस्टर को प्रेजेंट कर रहा है. तड़प के पोस्टर को शेयर करके बेहद ही खुशी और गर्व महसूस हो रहा है. ये फिल्म 24 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
View this post on Instagram
आपको बता दे कि अहान की ये फिल्म तेलुगू फिल्म RX100 का हिंदी रीमेक है. जिसे मिलन लुथरिया डायरेक्ट करने जा रहे हैं. फिल्म में अहान के साथ तारा सुतारिया भी नजर आने जा रही हैं. फिल्म के पोस्टर में दोनों के बीच की केमिस्ट्री देखते ही बन रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 02, 2021 10:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

