बॉलीवुड

Bade Miyan Chote Miyan: अक्षय कुमार ने शेयर की 'बड़े मियां छोटे मियां' शूटिंग पूरी होने की तस्वीर, लिखा- 'थक गए पुराने मीम्स से, तो लीजिए कुछ नया मटेरियल!' (View Pic)

इस तस्वीर में अक्षय कुमार जॉर्डन के मृत सागर में कीचड़ से लथपथ खड़े हैं और उनके चेहरे पर थकान के साथ-साथ खुशी भी झलक रही है. तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने मजेदार कैप्शन भी लिखा है.

Bade Miyan Chote Miyan: अक्षय कुमार ने शेयर की 'बड़े मियां छोटे मियां' शूटिंग पूरी होने की तस्वीर, लिखा- 'थक गए पुराने मीम्स से, तो लीजिए कुछ नया मटेरियल!' (View Pic)
Akshay Kumar (Photo Credits: Instagram)

Bade Miyan Chote Miyan: बॉलीवुड खिलाड़ी अक्षय कुमार सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर अपने फैंस के साथ दिलचस्प पोस्ट शेयर करते रहते हैं. हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसने उनके फैंस को उत्साहित कर दिया है. Hero Heroine: हीरोइन के रूप में दिव्या खोसला कुमार का जादुई लुक हुआ रिलीज, प्रिंसेस अवतार में मचाएंगी तहलका (View Pic)

इस तस्वीर में अक्षय कुमार जॉर्डन के मृत सागर में कीचड़ से लथपथ खड़े हैं और उनके चेहरे पर थकान के साथ-साथ खुशी भी झलक रही है. तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने मजेदार कैप्शन लिखा, "थक गए पुराने मीम्स से, तो लीजिए कुछ नया मटेरियल! यही तरीका था जिससे हमने बड़े मियां छोटे मियां के इस यादगार शेड्यूल के खत्म होने का जश्न मनाया. 'इट्स अ रैप'!" उन्होंने अपने पोस्ट में यह भी बताया कि यह फिल्म ईद 2024 पर रिलीज़ होगी.

देखें तस्वीर:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

बता दें, 'बड़े मियां छोटे मियां' एक एक्शन कॉमेडी फिल्म है, जिसमें अक्षय कुमार के साथ टाइगर श्रॉफ भी मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर कर रहे हैं. यह फिल्म साल 1998 में आई इसी नाम की फिल्म की रीमेक है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 01, 2024 04:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).