बॉलीवुड

एक्शन हीरो से लेकर कॉमेडी किंग का खिताब हासिल करने वाले एक्टर अक्षय कुमार ने दिया यह बड़ा बयान

एक्शन हीरो से लेकर कॉमेडी किंग और देशभक्ति से लबरेज किरदारों के बाद अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) का कहना है कि उनके अभी बहुत सारे अलग-अलग रूप हैं...

एक्शन हीरो से लेकर कॉमेडी किंग का खिताब हासिल करने वाले एक्टर अक्षय कुमार ने दिया यह बड़ा बयान
अक्षय कुमार (Photo Credit- Instagram)

मुंबई: एक्शन हीरो से लेकर कॉमेडी किंग और देशभक्ति से लबरेज किरदारों के बाद अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) का कहना है कि उनके अभी बहुत सारे अलग-अलग रूप हैं, जिन्हें दिखाना बाकी है. उन्होंने कहा, "मुझे लंबा रास्ता तय करना है. मैं बहुत कुछ करना चाहता हूं और कड़ी मेहनत करता रहूंगा. मैं एक बिंदु पर नहीं रुकना चाहता या केवल एक ही तरह की छवि नहीं बनाना चाहता. मेरे कई रूप हैं, जिन्हें मुझे अभी भी दिखाना है."

अक्षय ने यह बात सोमवार को अपनी आगामी फिल्म 'केसरी' के प्रचार के दौरान मीडिया से कही. यह पूछे जाने पर कि क्या वह फिलहाल देशभक्ति या सामाजिक विषयों वाली फिल्मों पर ध्यान दे रहें हैं? अक्षय ने कहा, "यह सब कहानी पर निर्भर करता है. मैं 'हाउसफुल 4' कर रहा हूं और मैं एक हॉरर कॉमेडी भी कर रहा हूं."

यह भी पढ़ें: अक्षय कुमार फिर करने जा रहे हैं ऐसा काम, वाइफ ट्विंकल खन्ना हो सकती हैं बेहद नाराज

केसरी के बारे में अक्षय ने कहा कि इसकी कहानी कहना जरूरी था. 'केसरी' (Kesari) वर्ष 1897 के सारागढ़ी युद्ध के इर्दगिर्द घूमती है, जिसमें 21 सिखों की सेना ने 10,000 अफगानों के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 20, 2019 11:44 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).