बॉलीवुड से रिटायर होकर कनाडा में बसना चाहते थे अक्षय कुमार, देखें ये पुराना वीडियो

लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Elections 2019) में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने वोट नहीं डाला था और इसी वजह से हर कोई फिर से उनकी नागरिकता पर सवाल उठा रहा है. लोगों का कहना है कि अक्षय कुमार के पास भारत की नहीं बल्कि कनाडा (Canada) की सिटीजनशिप है.

अक्षय कुमार (Photo Credits: Instagram)

लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Elections 2019) में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने वोट नहीं डाला था और इसी वजह से हर कोई फिर से उनकी नागरिकता पर सवाल उठा रहा है. लोगों का कहना है कि अक्षय कुमार के पास भारत की नहीं बल्कि कनाडा (Canada) की सिटीजनशिप है. हाल ही में जब अक्षय से इस बारे में सवाल किया गया था तब उन्होंने कोई उत्तर नहीं दिया. आज खिलाड़ी कुमार ने ट्विटर पर अपनी नाराजगी जाहिर की. उन्होंने लिखा कि, "मुझे वाकई में समझ नहीं आता है कि लोगों को मेरी नागरिकता पर बेकार में रूचि क्यों लेनी है और इसे लेकर नकारात्मक क्यों होना है."

इसके आगे अक्षय ने कहा कि, "मैंने ये बात कभी नहीं छुपाई कि मेरे पास कैनेडियन पासपोर्ट है. ये बात भी सच है कि पिछले सात साल से मैं कनाडा नहीं गया. मैं भारत में काम करता हूं और अपने सभी टैक्स भी भारत में चुकाता हूं." अक्षय के इस पोस्ट के बाद उनका एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में अक्षय कहते हुए दिख रहे हैं कि वह बॉलीवुड से रिटायर होकर कनाडा में बस जाएंगे. एक नजर डालिए वीडियो पर:-

यह भी पढ़ें:-  VIDEO: रिपोर्टर ने अक्षय कुमार से पूछा वोट नहीं करने को लेकर सवाल, अक्की ने दिया ऐसा रिएक्शन

आपको बता दें कि अक्षय कुमार जल्द ही फिल्म 'गुड न्यूज' में नजर आएंगे. फिल्म में करीना कपूर, कियारा आडवाणी और दिलजीत दोसांझ भी अहम भूमिका में है. फिल्म 27 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

Share Now

संबंधित खबरें

Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 20th Match Scorecard: दिल्ली में कनाडा ने संयुक्त अरब अमीरात को दिया 151 रनों का लक्ष्य, हर्ष ठाकर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में कनाडा के कप्तान दिलप्रीत बाजवा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 20th Match Live Score Update: दिल्ली में कनाडा बनाम संयुक्त अरब अमीरात के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 20th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में संयुक्त अरब अमीरात को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी कनाडा, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

\