Happy Daughters Day 2020: अक्षय कुमार और बेटी नितारा कुमार की ये फोटो जीत रही लोगों का दिल, बेटी दिवस पर खिलाड़ी एक्टर ने फैंस के साथ की शेयर
आज बेटी दिवस के मौके पर बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने अपनी बेटी नितारा कुमार के साथ अपनी बेहद प्यारी तस्वीर शेयर की है जो लोगों का दिल जीत रही है. इस फोटो में अक्षय अपने पेट डॉग और बेटी नितारा कुमार के साथ कैंडिड अंदाज में नजर आ रहे हैं.
Happy Daughters Day 2020: आज बेटी दिवस के मौके पर बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने अपनी बेटी नितारा कुमार (Nitara Kumar) के साथ अपनी बेहद प्यारी तस्वीर शेयर की है जो लोगों का दिल जीत रही है. इस फोटो में अक्षय अपने पेट डॉग और बेटी नितारा कुमार के साथ कैंडिड अंदाज में नजर आ रहे हैं. इस तस्वीर में पिता और बेटी का एक दूसरे के लिए स्नेह पर साफतौर पर देखा जा सकता है.
अक्षय कुमार ने इस फोटो को शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा, "तुम पूर्णता की परिभाषा हो! और मैं तुम्हें बेहद प्यार करता हूं. बेटी दिवस की शुभकामनाएं मेरी बेबी गर्ल." इस फोटो पर भूमि पेडनेकर और दिगांगना सूर्यवंशी ने भी हार्ट इमोजी कमेंट करते हुए उनकी सराहना की है.
आपको बता दें कि हाल ही में नितारा ने अपना 8वां जन्मदिन मनाया और इस बात पर अपनी खुशी व्यक्त करते हुए अक्षय ने सोशल मीडिया पर बेटी नितारा संग गार्डन में खेलते हुए अपनी एक फोटो भी शेयर की थी.
बात करें बेटी दिवस की तो आज अजय देवगन, अमिताभ बच्चन, शिल्पा शेट्टी समेत अन्य लोगों ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हुए अपनी बेटियों के प्रति अपने प्रेम को व्यक्त किया.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 27, 2020 02:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

