Bell Bottom: Akshay Kumar की फिल्म 'बेल बॉटम' सिनेमाघरों में देगी दस्तक, एक्टर ने Video शेयर कर बताई रिलीज डेट
बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने आज घोषणा करते हुए बताया कि उनकी फिल्म 'बेल बॉटम' को वो थिएटर्स में रिलीज करने जा रहे हैं. एक्टर ने आज सोशल मीडिया के जरिए घोषणा करते हुए बताया कि इस फिल्म को 27 जुलाई, 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा.
Akshay Kumar Movie 'Bell Bottom' to Release in Theaters: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने आज घोषणा करते हुए बताया कि उनकी फिल्म 'बेल बॉटम' को वो थिएटर्स में रिलीज करने जा रहे हैं. एक्टर ने आज सोशल मीडिया के जरिए घोषणा करते हुए बताया कि इस फिल्म को 27 जुलाई, 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा.
अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम पर फिल्म की रिलीज डेट की दिलचस्प अंदाज में घोषणा करते हुए अपन वीडियो शेयर किया है. इसे पोस्ट करते हुए अक्षय ने कैप्शन में लिखा, "मैं जानता हूं कि आप सब बेसब्री से बेल बॉटम की रिलीज की इंतजार कर रहे हैं. हमारी फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा करते हुए हर्ष महसूस कर रहा हूं. ये विश्वभर में बड़े पर्दे पर 27 जुलाई को रिलीज हो रही है."
View this post on Instagram
अक्षय कुमार स्टारर 'बेल बॉटम' एक स्पाई थ्रिलर फिल्म है जिसमें वाणी कपूर, लारा दत्ता और हम कुरैशी भी लीड रोल में मौजूद हैं. इस फिल्म का निर्देशन रंजित एम तिवारी ने किया है. इस फिल्म के अलावा अक्षय कुमार 'बच्चन पांडे' और 'अतरंगी रे' में नजर आएंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 15, 2021 11:39 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

