अक्षय कुमार ने मोबाइल गेम FAU-G को किया लॉन्च, शेयर किया ये खास वीडियो
अक्षय ने अपने इस फौजी गेम को लॉन्च कर दिया है. उन्होंने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर करते हुए दिखा- दुश्मन का सामना करो, अपने देश के लिए लड़ो, हमारे हमारे ध्वज की रक्षा करो.
अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने फौजी (FAU-G) गेम को लॉन्च कर दिया है. 26 जनवरी के मौके पर अक्षय कुमार ने तमाम फैंस को ये शानदार गिफ्ट दिया है. दरअसल पिछले साल पब जी के बैन होने के बाद से ही इस गेम का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था. अक्षय ने एक वीडियो के जरिए फैंस को बताया था कि वह जल्दी फौजी नाम का एक गेम लेकर आ रहे हैं. इसे देसी पब जी भी कहा जा रहा है. ऐसे में अक्षय ने अपने इस फौजी गेम को लॉन्च कर दिया है. उन्होंने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर करते हुए दिखा- दुश्मन का सामना करो, अपने देश के लिए लड़ो, हमारे हमारे ध्वज की रक्षा करो.
अक्षय कुमार ने जो वीडियो शेयर किया है. जिसमें 1 जवान गायब हो जाता है. जिसके बाद जवानों की दुश्मनों से झड़प होती दिखाई देती हैं. जिसके बाद एक सैनिक कहता है कि भारतीय सेना कभी हार नहीं मानती और भारतीय फौजी पीछे कभी नहीं आता. यह भी पढ़े: Oh My God Sequel: अक्षय कुमार और परेश रावल 'ओ माय गॉड' के सीक्वल के लिए होंगे एकजुट? पढ़ें डिटेल्स
Face the enemy. Fight for your country. Protect Our Flag. India’s most anticipated action game, Fearless and United Guards: FAU-G takes you to the frontlines and beyond! Start your mission today.
Download now: https://t.co/8cuWhoq2JJ#HappyRepublicDay #FAUG @BharatKeVeer pic.twitter.com/uH72H9W7TI
— Akshay Kumar (@akshaykumar) January 26, 2021
फौजी को गेमर्स पब जी मोबाइल के ऑप्शन के तौर पर देख रहे हैं. ये गेम अभी केवल गूगल प्लेस्टोर पर मौजूद है. जबकि IOS ऑपरेटिंग सिस्टम पर नहीं चलता है. वेल अब ये गेम दर्शकों की कसौटी पर खरा उतर पता है. ये आने वाले कुछ ही समय में साफ़ हो जाएगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 26, 2021 01:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

