Akshay Kumar Drinks Cow Urine: अक्षय कुमार ने किया खुलासा, कहा- आयुर्वेदिक कारणों से रोज पीता हूं गौमूत्र
लाइव चैट शो के दौरान हुमा ने Into the Wild के एक्सपीरियंस के बारें में सवाल किया. हुमा ने बेयर ग्रिल्स से पूछा कि उन्होंने शो के दौरान 'हाथी पूप टी' पीने के लिए अक्षय को कैसे राजी किया? इसपर अक्षय ने कहा कि उनके लिए यह बड़ी बात नहीं थी
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) अपने दमदार फिटनेस के लिए जाने जाते हैं. अक्षय जल्द ही बेयर ग्रिल्स (Bear Grylls) के शो 'Into the Wild' में नजर आने वाले हैं. इस शो का प्रोमो सामने आने के बाद से ही अक्षय काफी चर्चा में चल रहें हैं. इस बीच अब अक्षय कुमार ने खुद से जुड़ा हुआ एक ऐसा खुलासा किया है जिसे जानकर कोई भी हैरान हो जाए. दरअसल अक्षय कुमार फिल्म बेल बॉटम की कोस्टार हम कुरैशी और बेयर ग्रिल्स के साथ लाइव चैट शो में जुड़े. इस दौरान अक्षय ने खुलासा किया कि वो आयुर्वेदिक कारणों से वो रोज गौमूत्र (Cow Urine) पीते हैं.
दरअसल लाइव चैट शो के दौरान हुमा ने Into the Wild के एक्सपीरियंस के बारें में सवाल किया. हुमा ने बेयर ग्रिल्स से पूछा कि उन्होंने शो के दौरान 'हाथी पूप टी' पीने के लिए अक्षय को कैसे राजी किया? इसपर अक्षय ने कहा कि उनके लिए यह बड़ी बात नहीं थी बल्कि वो इसे लेकर एक्साइटेड थे. अक्षय ने बताया कि आयुर्वेदिक वजहों से वो रोज गौमूत्र पीते हैं.
आपको बता दे कि अक्षय कुमार और बेयर ग्रिल्स का ये एपिसोड कल यानी 11 सितंबर को रात 8 बजे और 14 सितंबर की रात बजे डिस्कवरी चैनल पर टेलीकास्ट होने जा रहा है. अक्षय कुमार से पहले पीएम नरेंद्र मोदी और सुपरस्टार रजनीकांत भी इस शो का हिस्सा बन चुके हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 10, 2020 09:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

