बॉलीवुड

कपिल शर्मा शो पर पहुंचे अक्षय कुमार ने मुंबई पुलिस से की गुजारिश, कहा- करीना कपूर को प्लीज हायर करें 

अक्षय कुमार इन दिनों कैटरीना कैफ रोहित शेट्टी और करण जौहर के साथ अपनी फिल्म 'सूर्यवंशी' प्रचार में व्यस्त हैं. इस फिल्म को प्रमोट करने हाल ही में वो कपिल शर्मा के कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' पर पहुंचे जहां उन्होंने करीना कपूर को लेकर कई दिलचस्प खुलासे किये.

कपिल शर्मा शो पर पहुंचे अक्षय कुमार ने मुंबई पुलिस से की गुजारिश, कहा- करीना कपूर को प्लीज हायर करें 
अक्षय कुमार और करीना कपूर (Photo Credits: Instagram)

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) इन दिनों कैटरीना कैफ (Katrina Kaif), रोहित शेट्टी और करण जौहर (Karan Johar) के साथ अपनी फिल्म 'सूर्यवंशी' (Sooryavanshi) के प्रचार में व्यस्त हैं. इस फिल्म को प्रमोट करने हाल ही में वो कपिल शर्मा के कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' (The Kapil Sharma Show) पर पहुंचे जहां उन्होंने करीना कपूर (Kareena Kapoor) को लेकर कई दिलचस्प खुलासे किये. यहां रोहित और अक्षय ने करीना के बारे में बात करते हुए दर्शकों का खूब मनोरंजन भी किया. इस बात से तो सभी वाकिफ हैं कि करीना को फिल्म इंडस्ट्री की गॉसिप क्वीन के रूप में भी जाना जाता हैं.

इस बात को लेकर ही अब कपिल के इस शो में अक्षय और रोहित बात करते नजर आए. करीना के गॉसिप करने के स्वभाव के बारे में बात करते हुए रोहित ने कहा, "ये बात बिलकुल सही है और मैंने इसका अनुभव किया है. फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' को लेकर शाहरुख खान से एक रात मेरी मुलाकात हुई थी. इसके बारे में किसी को नहीं पता था सिवाय मेरे और करण जौहर के. अगले दिन सुबह मैं करीना के घर गया और उन्होंने पूछा तुम शाहरुख से मिले?" ये भी पढ़ें: करीना कपूर-करिश्मा कपूर ने भाई अरमान जैन की शादी में जमकर किया डांस, देखें Inside Photos और Videos

आगे बात करते हुए रोहित ने कहा, " वो सब कुछ जानती हैं. सच में." ये सुनकर अक्षय कुमार ने ऑडियंस में बैठे मुंबई पुलिस के सिपाही और अफसरों से कहा, "मैं मुंबई पुलिस से गुजारिश करना चाहूंगा कि उन्हें (करीना कपूर) हायर कर लें."

इसके बाद करण जौहर ने भी इस विषय पर बात करते हुए कहा, "मुझे लगता है उनका सीसीटीवी का व्यापार है. उन्होंने लोगों के घर में क्या हो रहा है ये देखने के लिए सीसीटीवी फिट करा रखा है. ऐसा लगता है कि उनके पास एक यंत्र है जिससे वो ये देख सकती हैं कि इंडस्ट्री में क्या हो रहा है. ऐसी कोई जानकारी नहीं भारत और इस इंडस्ट्री के बारे में जो उनके घर नहीं पहुंचती है."

आपको बता दें कि 'सूर्यवंशी' का स्पेशल एपिसोड को मुंबई पुलिस को डैडिकेट किया गया है और ऐसे में यहां ऑडियंस में सभी पुलिस कर्मचारी नजर आए. बात करें फिल्म 'सूर्यवंशी' की तो इस मेगा प्रोजेक्ट के लिए अक्षय कुमार, रोहित शेट्टी और करण जौहर ने हाथ मिलाया है. फिल्म में अक्षय के साथ रणवीर सिंह और अजय देवगन भी नजर आएंगे.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 16, 2020 11:08 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).