बॉलीवुड

Bell Bottom के बाद अक्षय कुमार ने एक बार फिर प्रोड्यूसर से मिलाया हाथ, अगली फिल्म में होंगे साथ साथ

अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म बेल बॉटम के प्रमोशन में बिजी हैं. इस फिल्म के प्रमोशन के लिए हाल ही में अक्षय द कपिल शर्मा शो पर पहुंचे थे. जहां पर उनके साथ फिल्म के बाकी स्टार कास्ट और प्रोड्यूसर भी मौजूद रहें.

Bell Bottom के बाद अक्षय कुमार ने एक बार फिर प्रोड्यूसर से मिलाया हाथ, अगली फिल्म में होंगे साथ साथ
फिल्म 'हेल बॉटम' में अक्षय कुमार (Photo Credits: Youtube)

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की अगली फिल्म बेल बॉटम (Bell Bottom) जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. 19 अगस्त को यह फिल्म दर्शकों के लिए बड़े पर्दे पर मौजूद रहेगी. लेकिन इस फिल्म के रिलीज होने के साथ ही अक्षय कुमार ने इसके प्रोड्यूसर के साथ एक दूसरे प्रोजेक्ट के लिए भी हाथ मिला लिया है. जिसका खुलासा ट्रेड पंडित तरण आदर्श ने किया है. ट्विटर पर जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि अक्षय कुमार और वासु भगनानी एक बार फिर साथ आने जा रहे हैं. यह बेल बॉटम के बाद इनका अगला प्रोजेक्ट होगा. फिल्म से जुड़ी है ज्यादा जानकारी के लिए इंतजार कीजिए.

आपको बता दें कि अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म बेल बॉटम के प्रमोशन में बिजी हैं. इस फिल्म के प्रमोशन के लिए हाल ही में अक्षय द कपिल शर्मा शो पर पहुंचे थे. जहां पर उनके साथ फिल्म के बाकी स्टार कास्ट और प्रोड्यूसर भी मौजूद रहें. जिसकी तमाम तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई.

बात करें अगर फिल्म बेल बॉटम की तो कोरोना की दूसरी लहर के बाद सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली ये दूसरी पहली फिल्म होगी. ये फिल्म विमान हाईजैक पर आधारित है. जिसमें अक्षय कुमार एक बार फिर अंडरकवर एजेंट की भूमिका में नजर आएंगे. वहीं फिल्म में लारा दत्ता, वाणी कपूर और हुमा कुरैशी भी अहम भूमिका में दिखाई देंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 12, 2021 11:22 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).