Ajay Devgn's Brother Anil Devgan Passes Away: अजय देगन के चचेरे भाई अनिल देवगन का हुआ निधन, बॉलीवुड एक्टर की इस हिट फिल्म का कर चुके हैं निर्देशन
बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन के कजिन भाई अनिल देवगन का निधन हो गया है. पेशे से फिल्म निर्देशक अनिल देवगन का सोमवार को 51 साल की उम्र में निधन हुआ. अजय देवगन ने ट्विटर पर इस दुखद खबर को शेयर करते हुए ट्वीट किया है. अपने भाई के निधन से अजय गहरे सदमे में हैं.
Ajay Devgn's Brother Anil Devgan Passes Away: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन के कजिन भाई अनिल देवगन का निधन हो गया है. पेशे से फिल्म निर्देशक अनिल देवगन का सोमवार को 51 साल की उम्र में निधन हुआ. अजय देवगन ने ट्विटर पर इस दुखद खबर को शेयर करते हुए ट्वीट किया है. अपने भाई के निधन से अजय गहरे सदमे में हैं. उनके ट्वीट में उनका दर्द साफ झलकता है जिसे पढ़ने के बाद लोग उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कर रहे हैं.
अजय ने ट्वीट कर लिखा, "मैंने बीती रात को अपने भाई को खो दिया. उनके असामयिक निधन से हमारे परिवार का दिल टूट गया है. ADFF और मैं उनकी उपस्थिति को बहुत याद करेंगे. उसकी आत्मा के लिए प्रार्थना करें. महामारी के कारण, हमारी पर्सनल प्रेयर मीट नहीं होगी.”
I lost my brother Anil Devgan last night. His untimely demise has left our family heartbroken. ADFF & I will miss his presence dearly. Pray for his soul. Due to the pandemic, we will not have a personal prayer meet🙏 pic.twitter.com/9tti0GX25S
— Ajay Devgn (@ajaydevgn) October 6, 2020
आपको बता दें कि अनिल देवगन ने अजय की फिल्म राजू चाचा' का निर्देशन किया था. अजय देवगन की फिल्म 'सन ऑफ सरदार' के वो क्रिएटिव डायरेक्टर भी थे. उन्होंने फिल्म 'फूल और कांटे' से बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर अपने करियर की शुरुआत की थी. इसी के साथ फिल्म जान, इतिहास और प्यार तो होना ही था मैं भी उन्होंने असिस्टेंट डायरेक्टर का काम किया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 06, 2020 04:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

